फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   टपकती छत के नीचे भविष्य संवार रहे नौनिहाल

टपकती छत के नीचे भविष्य संवार रहे नौनिहाल

Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:45 AM IST
विज्ञापन
टपकती छत के नीचे भविष्य संवार रहे नौनिहाल
टपकती छत के नीचे भविष्य संवार रहे नौनिहाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। चौदहबीघा राजीवग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय के नौनिहाल इन दिनों टपकती छत के नीचे पढ़ाई करने को मजबूर हैं। विद्यालय भवन और छत के कारण बच्चों के सिर पर खतरा भी मंडरा रहा है। वहीं शिकायत के बावजूद शिक्षा विभाग व प्रशासन इस समस्या की ओर गौर नहीं कर रहा है।

मुनिकीरेती के चौदहबीघा राजीवग्राम स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय का भवन जीर्णशीर्ण स्थिति में है। बारिश के दौरान क्लासरूम में पानी टपकता है। इससे क्लासरूम अक्सर पानी भर जाता है। वहीं छत का प्लास्टर लगातार उखड़ रहा है। ऐसे में बच्चों को जान जोखिम डालकर पढ़ाई करनी पड़ रही है। यही हालात विद्यालय के रसोईघर का भी है। रसोईघर की हालत भी बेहद खराब है। भोजन माता निर्मला बिजल्वाण का कहना है कि बरसात के दिनों में भोजन पकाने में काफी परेशानी होती है। छत से पानी टपकने के कारण खाना खराब होती है। प्रधानाध्यापक रेखा रानी का कहना है कि शिक्षा विभाग व प्रशासन को विद्यालय की स्थिति के बाबत कई बार लिखित व मौखिकतौर पर अवगत कराया जा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed