फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   श्रीमद्भागवत कथा भगवद् प्राप्ति का सर्वोच्च साधन

श्रीमद्भागवत कथा भगवद् प्राप्ति का सर्वोच्च साधन

Thu, 23 Aug 2018 12:44 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
श्रीमद्भागवत कथा भगवद् प्राप्ति का सर्वोच्च साधन
कल्प वृक्ष के समान है भागवत कथा : आचार्य मनोज
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। आचार्य मनोज चमोली ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा सुनने मात्र से मनुष्य का इह लोक ही नहीं परलोक भी सुधर जाता है। कलिकाल में श्रीमद्भागवत कथा भगवान प्राप्ति का सर्वोच्च साधन है।

चौदहबीघा स्थित गढ़वाली धर्मशाला में बुधवार को आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ अवसर पर कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा त्रिवेणीघाट से शुरू हुई और प्राचीन श्रीभरत मंदिर, लक्ष्मणझूला रोड होते हुए कथा स्थल पर पहुंची। घट पूजन के बाद सप्ताहव्यापी ज्ञानयज्ञ शुरू हुआ। इस अवसर पर आचार्य मनोज चमोली ने कहा कि मनुष्य श्रीमद्भागवत कथा को जिस भाव से सुनता है ईश्वर उसी भाव से उसकी मनोकामना पूर्ण करते हैं। भागवत कथा को कल्प वृक्ष के समान है। धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य गीताराम चमोली, आचार्य ब्रह्मानंद नौटियाल, सुनील ममगाईं, महेश पंत, शंकर नौटियाल, प्रकाश सकलानी, पंकज बगियाल, पंकज रावत, बॉबी पंत, मनसा चौहान, प्रमोद कोठारी, मनीष डिमरी, हिमांशु, रोहित, जितेंद्र पंवार आदि ने शिरकत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed