{"_id":"5b7db63042c792466a5058cc","slug":"153496528612-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीजी ऑटोनॉमस छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने घोषित किए प्रत्याशी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीजी ऑटोनॉमस छात्रसंघ चुनाव के लिए एबीवीपी ने घोषित किए प्रत्याशी
Updated Thu, 23 Aug 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मोनू कुमार होंगे एबीवीपी के छात्रसंघ अध्यक्ष प्रत्याशी
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने पीजी ऑटोनॉमस कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। अध्यक्ष पद के लिए संगठन ने मोनू कुमार का नाम घोषित किया है। बस टर्मिनल स्थित प्रेस क्लब भवन में बुधवार को एबीवीपी के जिला संयोजक विनोद चौहान ने यह जानकारी दी।
विनोद चौहान ने बताया कि संगठन की ओर से छात्रसंघ चुनाव में मोनू कुमार को अध्यक्ष, पारसनाथ को उपाध्यक्ष, पंकज कुमार को सचिव, ऋषभ जैन को सहसचिव, शिवानी मर्तोलिया को कोषाध्यक्ष और रवि कुमार को प्रतिनिधि पद के लिए चयनित किया गया है। यदि छात्रा प्रतिनिधि पद पर चुनाव होता है, तो संगठन इस पद पर भी अपना प्रत्याशी मैदान में उतारेगा। चौहान ने बताया कि डोईवाला और नरेंद्रनगर डिग्री कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के लिए भी प्रत्याशियों के नामों की घोषणा जल्द की जाएगी।
आपस में भिड़े एबीवीपी कार्यकर्ता
बस टर्मिनल स्थित प्रेस भवन में उस वक्त हंगामा खड़ा हो गया, जब एबीवीपी पदाधिकारी ऑटोनोमस कॉलेज में आसन्न छात्रसंघ चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों के नामों की घोषणा करने यहां पहुंचे। इस दौरान उनके साथ छात्रसंघ चुनाव के लिए चयनित प्रत्याशी भी मौजूद थे। तभी दोनों गुटों के बीच कहासुनी हो गई। विरोधी गुट ने पदाधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। विरोध करने वाला पक्ष संगठन का पुतला भी अपने साथ लाए थे। इस दौरान पुतला के लिए काफी देर तक छीनाझपटी होती रही। हालांकि पुलिस के पहुंचने पर मामला शांत हो सका।
विज्ञापन
एबीवीपी का पुतला फूंका, टिकट बेचने का आरोप
एबीवीपी के विरोधी गुट के पूर्व सह सचिव कार्तिक शर्मा, विनायक शर्मा, मनोज विष्ट, राहुल बिष्ट ने प्रत्याशियों के चयन में धांधली का आरोप लगाया है। आरोप है कि एबीवीपी के कुछ पदाधिकारी मनमाने तरीके से टिकटों की सौदेबाजी करके दूसरे छात्र संगठन से हाल में शामिल छात्रों को टिकट दे रहे हैं। वहीं जिला संयोजक विनोद चौहान ने बताया कि प्रत्याशियों का चयन प्रांतीय व क्षेत्रीय संगठन की सहमति से ही किया गया है।