{"_id":"5b7d981d42c792465a6a4ddb","slug":"15349575876-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तहसीलदार की प्रतिकूल प्रविष्टि, कंपनी को थमाया नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तहसीलदार की प्रतिकूल प्रविष्टि, कंपनी को थमाया नोटिस
Updated Wed, 22 Aug 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे बंद होने पर बिना अनुमति के मुख्यालय से बाहर रहने पर डीएम ने चमोली के तहसीलदार सोहन सिंह रांगड़ को प्रतिकूल प्रविष्टि दी है। डीएम ने कहा कि बरसात के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की अधिक संभावनाएं रहती हैं। ऐसे समय में अधिकारियों का बिना बताए जिले से बाहर रहना घोर लापरवाही है। डीएम ने दो दिन तक क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे बंद रहने पर नाराजगी जताई और इस संबंध सभी विभागीय अधिकारियों की 27 अगस्त को बैठक बुलाई।
डीएम स्वाती एस भदौरिया ने कहा कि 19 अगस्त को क्षेत्रपाल में बदरीनाथ हाईवे बंद हो गया था, लेकिन मशीनों की कमी के कारण एनएचआईडीसीएल (नेशनल हाईवे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड) दो दिनों तक हाईवे नहीं खोल सका। उन्होंने सड़क निर्माण से जुड़े सभी विभागों के अधिकारियों को मशीनों, मैन पावर व अन्य संसाधनों की रिपोर्ट बैठक में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। वहीं मैठाणा में चल रहे हाईवे सुधारीकरण कार्य के दौरान ऊर्जा निगम के 66 केवी का विद्युत टावर खतरे की जद में आ गया है। इस पर डीएम ने स्वाती एस भदौरिया ने पीआईयू कंपनी को नोटिस जारी किया है।