फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ईद पर न हो बड़े पशु की कुर्बानी

ईद पर न हो बड़े पशु की कुर्बानी

Tue, 21 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Tue, 21 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
ईद पर न हो बड़े पशु की कुर्बानी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन

क्षेत्र के विभिन्न धार्मिक संगठनों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गो हत्या को पूर्णत: प्रतिबंधित करने समेत सात सूत्रीय मांगों के समर्थन में सीओ पंकज गैरोला से मुलाकात की। सीओ ने मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। प्रतिनिधिमंडल ने 15 अगस्त के दिन राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वाले असामाजिक तत्वों को भी शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। साथ ही कहा कि राष्ट्रीय ध्वज का अपमान करने वालों की शीघ्र गिरफ्तारी नहीं होने पर संगठन आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। इससे पूर्व विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल, रुद्र सामाजिक संगठन, अंतर राष्ट्रीय हिंदू परिषद, अंतर राष्ट्रीय बजरंग दल, हिंदू जागरण मंच ने बैठक आयोजित कर मांगों के समर्थन में विचार विमर्श किया।
वक्ताओं ने कहा कि बकरा ईद के दिन मेहूंवाला जीवनगढ़, कुंजाग्रांट, केदारवाला, रामपुर, खुशहालपुर में किसी बड़े पशु की कुर्बानी नहीं होनी चाहिए। ऐसा हुआ तो धार्मिक संगठन इसका पुरजोर विरोध करेंगे। युवतियों और महिलाओं से किसी भी तरह की छेड़खानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने नेशनल हाईवे पर नमाज पढ़ने की अनुमति नहीं देने की मांग की। कहा कि ईद के दिन अक्सर लोगों के तेज स्पीड में वाहन चलाने से दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है। ऐसे में दुपहिया वाहनों की गति सीमा निर्धारित होनी चाहिए।
विज्ञापन

मुलाकात करने वालों में पंकज बिष्ट, अमित अग्रवाल, सतपाल, सुभाष, राहुल चौहान, सर्वेश सकलानी, हर्ष नेगी, विनय ठाकुर, विशाल पंवार, दिनेश चौहान, ऋषभ तोमर, शैलेंद्र प्रताप, ऋतिक चौहान, रोहित पांडेय, अभय चौहान, सौरभ चौहान, आशुतोष चौहान, कार्तिक तोमर, जगमोहन रावत, अमन तोमर, मिलंद बुद्ध, विनय, लोकेंद्र, विपिन कुमार, आशीष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed