फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   छात्रसंघ चुनाव : एनएसयूआई हुई सक्रिय

छात्रसंघ चुनाव : एनएसयूआई हुई सक्रिय

Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
Updated Wed, 15 Aug 2018 02:48 AM IST
विज्ञापन
छात्रसंघ चुनाव : एनएसयूआई हुई सक्रिय
ब्यूरो/अमर उजाला, डोईवाला।
विज्ञापन

डिग्री कॉलेज डोईवाला छात्र संघ चुनावों में दमदार प्रदर्शन करने के लिए एनएसयूआई सक्रिय हो गई है। मंगलवार को कांग्रेस के पदाधिकारियों के साथ संगठन कार्यकर्ताओं ने बैठक कर छात्र संघ के संभावित प्रत्याशियों के नाम, संगठन को प्रभावी बनाने, नए छात्र-छात्राओं को संगठन के साथ जोड़ने से लेकर जीत के लिए हर स्तर पर प्रयास करने पर व्यापक विचार विमर्श हुआ। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कांग्रेस के जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि महाविद्यालय की समस्याओं से लेकर छात्र हितों के लिए एनएसयूआई काम करती है।

छात्र समुदाय को जोड़ने के लिए विशेष प्रयास किए जाएंगे। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक अभिनव सिंह मलिक ने कहा कि सदस्यता अभियान चलाकर और समस्याओं के लिए संघर्ष करके संगठन को मजबूत बनाया जाएगा। बताया गया कि जल्द चुनाव संचालन समिति गठित कर ली जाएगी। बैठक में रणजीत सिंह बॉबी, अजय रावत, नवीन मिश्रा, गौरव भारती, सावन राठौड, वसीम, विक्रांत, दीक्षा, मेहरबान, नितिन, सुरेश, अमित, हसीन और देवेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed