{"_id":"5b7312be42c792751e68c73c","slug":"15342680851919-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुसूचित जाति का 19 फीसदी आरक्षण हो पूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुसूचित जाति का 19 फीसदी आरक्षण हो पूरा
Updated Tue, 14 Aug 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
श्रीनगर। प्रादेशिक शिल्पकार कल्याण समिति ने राजकीय मेडिकल कालेज में तृतीय श्रेणी पदों पर समान कार्य समान वेतन लागू करने से पूर्व अनुसूचित जाति का 19 फीसदी आरक्षण पूर्ण किए जाने की मांग की है। ऐसा न किए जाने पर समिति ने आंदोलन की चेतावनी दी है।
समिति के संरक्षक गजपाल राम आर्य ने कहा कि मेडिकल कालेज में संविदा, नियत वेतन तथा आउअ सोर्स से हुई नियुक्तियों में अनुसूचित जाति का पदानुसार 19 फीसदी आरक्षण पूरा नहीं किया गया है। मंगलवार को समिति ने बैठक आयोजित कर नई कार्यकारिणी का गठन भी किया, जिसमें गजपाल राम आर्य संरक्षक, शोभन लाल अध्यक्ष, रघुवीर प्रसाद कार्यकारी अध्यक्ष, जगदीश प्रसाद वरिष्ठ उपाध्यक्ष, नवींद्र कुमार उपाध्यक्ष, कमलदीप महासचिव, दलवीर लाल संयोजक नियुक्त किए गए।