फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बारिश से जौनसार बावर में जनजीवन अस्तव्यस्त

बारिश से जौनसार बावर में जनजीवन अस्तव्यस्त

Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:28 AM IST
विज्ञापन
बारिश से जौनसार बावर में जनजीवन अस्तव्यस्त

विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला/त्यूनी/साहिया/चकराता।
क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश के बीच जनजातीय क्षेत्र जौनसार बावर में जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया। कई जगह मलबा आने से क्षेत्र की 29 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई है। करीब 80 गांव का संपर्क अन्य इलाकों से पूरी तरह से कट गया है। लोगों को पहाड़ी पगडंडी पर दो से तीन किमी की पैदल दूरी नाप मुख्य सड़क तक पहुंचना पड़ रहा है। फसलों और फलों से लदे कई वाहन बीच सड़क पर फंसे हुए हैं।
त्यूनी-मसूरी राष्ट्रीय राजमार्ग किमी-54 के पास पहाड़ी दरकने के कारण देर रात से बंद पड़ा है। लोगों को ब्लॉक मुख्यालय पहुंचने के लिए वाया मीनस रोड सफर करना पड़ रहा है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग भी दो घंटे तक जजरेट के पास भारी मात्रा में मलबा आने से बंद रहा। इसके बाद भी पहाड़ी से पत्थरों का लुढ़कना देर रात तक जारी रहा। वहीं, हरिपुर-कोटी-इछाड़ी मोटर मार्ग भी करीब सात घंटे तक बंद रहा। देर रात तीन बजे सड़क पर जगह-जगह भारी मात्रा में मलबा आ गया। जिससे सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। सोमवार को सुबह 10 बजे सड़क पर यातायात बहाल किया गया। उधर, छोटे-बड़े संपर्क मार्गों के बंद होने से फसलों से लदे कई वाहन बीच सड़क पर फंसे हुए हैं।
विज्ञापन

मरीजों को अस्पताल तक ले जाने में परिजनों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। लोगों को रोजमर्रा की जरूरी वस्तुएं भी पीठ पर लादकर गांव तक पहुंचानी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये सड़कें हैं बंद
लेनिवि चकराता अंतर्गत चकराता-मानथात, कोटी-रजाणू, दारागाड़-कथियान, खारसी, पीआरडी, त्यूनी-खूनीगाड़ लोनिवि साहिया अंतर्गत सैंसा-पणायसा, साहिया-समाल्टा, साहिया-उत्पाल्टा, साहिया-क्वानू, समरजैंस, बिजोऊ-खतार, साहिया-उत्पाल्टा, पीएमजीएसवाई कालसी अंतर्गत बाईला-बुराईला, अटाल-सैंज, माख्टी-पोखरी, रायगी-कुल्हा, फनार, बानपुर, सैंज-कुनैन, उत्पाल्टा-मसराड़, भूट, उपरोली, पजिटिलानी, मंडोली, समोग समेत 29 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है।

संबंधित अधिशासी अभियंता को प्राथमिकता के आधार पर सड़क खोलने के निर्देश जारी कर दिए हैं।
- एसए मुरुगेशन, जिलाधिकारी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed