फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   शिवकथा सुनने से होता है पापों का नाश : नौटियाल

शिवकथा सुनने से होता है पापों का नाश : नौटियाल

Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 14 Aug 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
शिवकथा सुनने से होता है पापों का नाश : नौटियाल
शिवकथा सुनने से होता है पापों का नाश : नौटियाल
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला/ब्यूरो।
ऋषिकेश। श्यामपुर स्थित चोपड़ा फार्म में चल रही शिवमहापुराण कथा में सोमवार को कथावाचक पंडित शिवस्वरूप नौटियाल ने भगवान शिव की महिमा का बखान किया। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में शिवकथा सुनने से समस्त पापों का नाश होता है और मनुष्य शिवमय हो जाता है। कलियुग में शिव कथा सुनने से मोह माया से छुटकारा मिलता है।
कथावाचक पंडित नौटियाल ने कहा कि बिना सत्संग के मनुष्य के जीवन में विवेक जागृत नहीं हो सकता है। जिसके जीवन में सत्संग है, वह व्यक्ति गलत मार्ग की ओर नहीं जा सकता। इस दौरान उन्होंने लोगों को गंगा की स्वच्छता के लिए प्रेरित भी किया। धार्मिक अनुष्ठान में आचार्य महेश पंत, आचार्य अनिल नौटियाल, ग्राम प्रधान सरोप सिंह पुंडीर, जिला पंचायत सदस्य सुनीता उपाध्याय, प्रेमलाल कुलियाल, रमेश जोशी, विकास थपलियाल, भगवती रयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

उधर, तीर्थनगरी के मालवीय मार्ग स्थित तुलसी मानस मंदिर में श्री रामायण प्रचार समिति की ओर से आयोजित श्रीरामकथा में स्वामी कृष्णाचार्य महाराज ने कहा कि प्रेम में सबसे बड़ी भक्ति है, प्रेम से ही भक्त को भगवान की प्राप्ति हो सकती है। इस मौके पर पं. रवि शास्त्री, चंद्रप्रकाश, अशोक कुमार, कलावती थपलियाल, सीमा रानी, अमित सक्सेना, गगन सेमवाल, सनोज भट्ट, आकाश जुयाल, गौरव सुयाल, कमला देवी, गुरुमीत सिंह, गौरव सुयाल, कमला देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed