{"_id":"5b6f18a34f1c1be2258b461a","slug":"153400745118-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदरीनाथ विधायक ने किया आपदा प्रभावित डिडोली गांव का निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बदरीनाथ विधायक ने किया आपदा प्रभावित डिडोली गांव का निरीक्षण
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने आपदा प्रभावित डिडोली गांव का निरीक्षण किया। विधायक ने प्रभावित परिवारों को जिला प्रशासन से मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया है। उन्होंने कहा कि जिन ग्रामीणों के भूमि व भवन के नुकसान की भरपाई प्रशासन की ओर से दिए जाने वाले आपदा मुआवजे से नहीं हो पा रही है, उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से आर्थिक सहायता दिलाई जाएगी।
पांच अगस्त को डिडोली गांव में भारी बारिश के दौरान निर्माणाधीन सेम-मासौं सड़क का मलबा घुस गया था, जिससे राकेश खाली का मकान पूर्ण रूप से क्षतिग्रस्त हो गया था, जबकि विनोद खाली की चक्की मलबे में दब गई थी और कई ग्रामीणों की गोशालाओं को क्षति पहुंची थी। इस पर शनिवार को विधायक महेंद्र भट्ट ने गांव का निरीक्षण किया। विधायक ने मौके पर पहुंचे सिंचाई विभाग के अधिकारियों को गांव के पीछे पहाड़ी पर चेकडैम बनाने और लोनिवि को सड़क किनारे नाली निर्माण व सुरक्षा दीवार बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि गांव की पूरी तरह से सुरक्षा की जाएगी। क्षेत्रीय पटवारी को प्रभावितों की क्षति की आंकलन रिपोर्ट शीघ्र जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए। विधायक ने कहा कि यदि किसी प्रभावित की दुकान को भी क्षति पहुंची है तो दुकान के साथ ही वहां रखे सामान का भी मुआवजा दिया जाएगा। इस मौके पर राजस्व विभाग के अधिकारी भी मौजूद थे।