{"_id":"5b6f189f4f1c1bea258b45b0","slug":"15340074479-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदनमोहन गैरोला बने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदनमोहन गैरोला बने अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद के जिलाध्यक्ष
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
चमोली। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद ने सनातन धर्म की रक्षा के लिए सामूहिक पहल पर जोर दिया। चमोली बाजार में श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के सभागार में आयोजित बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सावित्री चंद्र की मौजूदगी में आयोजित बैठक में चमोली जिले की कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें सर्वसम्मति से मदनमोहन गैरोला को परिषद का जिलाध्यक्ष और विजय असवाल को जिला महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। सूरज कुमार को बजरंग दल का अध्यक्ष और सुशील कुमार को महामंत्री चुना गया। प्रांतीय संगठन मंत्री सुभाष जोशी और प्रांतीय उपाध्यक्ष संदीप डबराल ने अधिकाधिक लोगों को परिषद से जोड़ने का आह्वान किया। इस मौके पर शिशुपाल नेगी, सतेेंद्र रावत, भुवन शाह, कपिल, दीपक, अशोक खत्री और ओम प्रकाश आदि मौजूद थे।