फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सीट बढ़ाने और शिक्षकों की मांग के लिए आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

सीट बढ़ाने और शिक्षकों की मांग के लिए आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
Updated Sat, 11 Aug 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
सीट बढ़ाने और शिक्षकों की मांग के लिए आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी

विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में सीटें बढ़ाने सहित चार सूत्री मांग के लिए पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष समेत तीन छात्रों का आमरण अनशन चौथे दिन भी जारी रहा। छात्रों का शनिवार को डॉक्टर ने स्वास्थ्य जांचा, जिनमें से सुमित का चार किलोग्राम वजन कम मिला। मिथलेश और पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य के स्वास्थ्य में भी गिरावट दर्ज की गई। डा. पवन पाल ने सभी छात्रों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ लेने की बात कही। मांग के समर्थन में तीन और छात्र आमरण अनशन पर बैठ गए हैं। वहीं शाम को श्रीदेव सुमन विवि की ओर से सभी कॉलेजों में स्नातक और स्नातकोत्तर में सीटें बढ़ा दी गईं, लेकिन छात्र लिखित निर्देश की मांग पर अड़े रहे।
पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्नातक स्तर पर सीटें बढ़ाने, प्राध्यापकों की नियुक्ति सहित चार सूत्री मांगों के समर्थन में छात्र चार दिन से आंदोलनरत हैं। मांग के समर्थन में शनिवार को पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, अनूप सिंह नेगी और प्रकाश भंडारी भी आमरण अनशन पर बैठ गए। अनशन स्थल पर हुई सभा में अनशनकारी पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित ने कहा कि उच्च शिक्षा राज्यमंत्री डा. धन सिंह रावत ने महाविद्यालय में शीघ्र प्राध्यापकों की तैनाती का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। महाविद्यालय के पुस्तकालय में किताबों पर दीमक लग गए हैं। उन्होंने पुरानी किताबें बदलकर यहां नई किताबें उपलब्ध कराने की मांग उठाई। पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अनूप नेगी ने कहा कि महाविद्यालय प्रशासन के कॉलेजों में सीटें बढ़ाने के लिखित आश्वासन के बाद ही आंदोलन स्थगित किया जाएगा। इस मौके पर एनएसयूआई के जिलाध्यक्ष संदीप नेगी, अभिषेक, प्रकाश, शिवानी, दिव्या, शालिनी, सौरभ, सारिका आदि मौजूद थे।
विज्ञापन


पोखरी में भी क्रमिक अनशन जारी
पोखरी। राजकीय महाविद्यालय पोखरी में सीट बढ़ाने और प्राध्यापकों की नियुक्ति की मांग को लेकर छात्र-छात्राओं का क्रमिक अनशन शनिवार को भी जारी रहा। आक्रोशित छात्रों ने अनशनस्थल पर श्रीदेव सुमन विवि प्रशासन के विरोध में नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। इस मौके पर आशीष नेगी, प्रमेंद्र सिंह, सौरभ चौधरी, सुनील, सूरज, रवि राणा, अंजलि बर्तवाल, सपना बासकंडी आदि अनशन पर बैठे। इधर, प्राचार्य जयचंद्र गौतम ने बताया कि सीटें बढ़ाने के लिए विवि प्रशासन से पत्राचार किया गया है। प्रवक्ताओं की नियुक्ति का मामला शासन स्तर पर चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed