{"_id":"5b6ca6594f1c1bee748b8da5","slug":"15338471229-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहीदों की शहादत पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्घांजलि","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहीदों की शहादत पर विभिन्न संगठनों ने दी श्रद्घांजलि
Updated Fri, 10 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विभिन्न संगठनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि
ब्यूरो/अमर उजाला/ऋषिकेश।
मुनिकीरेती। परमार्थ निकेतन आश्रम की ओर से आश्रम के गंगा तट पर सांध्यकालीन आरती नगर क्षेत्र के शहीद हमीर पोखरियाल, कोटद्वार के शहीद मनदीप रावत के निमित्त आयोजित की गई। इस दौरान उनकी शहादत को याद करते हुए परमार्थ निकेतन के परमाध्यक्ष स्वामी चिदानंद सरस्वती मुनि और विश्वभर से जुटे सैकड़ों श्रद्धालुओं ने दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर स्वामी चिदानंद मुनि और साध्वी आभा सरस्वती ने ऋषिकुमारों के साथ ही देशभक्ति गीतों के माध्यम से भारत के गौरवशाली इतिहास और अगस्त क्रांति की जानकारी दी। स्वामी चिदानंद ने कहा कि धन्य हैं देश के वे लाल जो अपनी जान की परवाह किए बिना वतन पर मर मिटते हैं। उन्होंने कहा कि पूरा देश शहीद हमीर सिंह पोखरियाल, मनदीप रावत और अन्य शहादत देने वाले सैनिकों के परिवारों के साथ है।
उधर, बार एसोसिएशन द्वारा भारतीय सेना के शहीद वीर जवानों की शहादत पर शोकसभा आयोजित कर श्रद्धांजलि दी गई। इस मौके पर एसोसिएशन के अध्यक्ष राजेंद्र सजवाण, खुशहाल कलूड़ा, संदीप पयाल, सुनील उनियाल, सुभाष भट्ट, असीम रस्तोगी, ओंकार सिंह, इंद्रदेव बहुगुणा, जयसिंह रावत, नवीन रावत, सुनील पयाल, संजय सचदेवा, राजेश मोहन आदि मौजूद रहे।