{"_id":"5b687d474f1c1b07788b7f52","slug":"15335744641-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल में शुरू हुई कानूनी सलाहकार बनाए जाने की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल में शुरू हुई कानूनी सलाहकार बनाए जाने की जांच
Updated Mon, 06 Aug 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। मॉडर्न जूनियर हाईस्कूल से सेवा निवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को विद्यालय का कानूनी सलाहकार बनाए जाने के मामले की जांच शुरू हो गई है। अपर शिक्षा निदेशक (प्राशि) के आदेश पर उप शिक्षाधिकारी मामले की जांच कर रहे है।
जन उड़ान संस्था के अध्यक्ष कुशलानाथ नेे अपर शिक्षा निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) पौड़ी से शिकायत कर मामले की जांच की मांग की थी। कुशलानाथ ने अपने शिकायती पत्र में कहा था कि मॉर्डन जूनियर हाईस्कूल की प्रधानाध्यापिका ने नियम विरुद्ध कार्य किया है, जिसके तहत विद्यालय के सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी को लाभ पहुंचाने के लिए कानूनी सलाहकार का पद सृजित किया गया है और प्रबंध संचालक की अनुमति के बगैर सेवानिवृत्त कर्मी को विद्यालय का कानूनी सलाहकार नियुक्त किया है। कहा कि नियुक्ति के बाद कर्मी को विद्यालय में कक्ष भी आवंटित किया गया है। कुशलानाथ ने अपर शिक्षा निदेशक से मामले की गहनता से जांच कर आख्या उपलब्ध करवाने की मांग की है। दूसरी ओर जांच अधिकारी/ उप शिक्षाधिकारी जेपी काला ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। शीघ्र ही अपर शिक्षा निदेशक (प्राथमिक शिक्षा) को जांच आख्या सौंप दी जाएगी।