{"_id":"5b6768af4f1c1bb37b8b678f","slug":"153350365618-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने रोकी जौनसार बावर की रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने रोकी जौनसार बावर की रफ्तार
Updated Mon, 06 Aug 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/विकासनगर/साहिया।
क्षेत्र में जारी तेज बारिश के बीच जगह-जगह मलबा आने से जौनसार बावर के दो दर्जन से भी अधिक संपर्क मार्ग बंद हो गए। सड़कों पर वाहनों की लंबी कतार लगी हुई है। 100 से अधिक गांव का संपर्क आपस में कट गया है। कालसी-चकराता मोटर मार्ग पर भी शाम तीन बजे से वाहनों की आवाजाही ठप पड़ी है। सड़क पर दो से तीन किमी लंबा जाम लगा हुआ है। बारिश के बीच जजरेट के पास लगातार पहाड़ी से पत्थर लुढ़क रहे हैं। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि बारिश के थमने पर ही वाहनों की आवाजाही बहाल हो सकेगी। लोगों को मुख्य सड़क तक पहुंचने के लिए तीन से चार किमी की पैदल दूरी नापनी पड़ रही है।
रविवार सुबह 11 बजे से क्षेत्र में तेज बारिश का दौर जारी है। जिससे जौनसार बावर क्षेत्र में वाहनों की रफ्तार पर ब्रेक लग गया है। कई गांव का संपर्क आपस में कट गया है। लोगों का जनजीवन पूरी तरह से ठप हो गया है। कई सड़कों पर भारी मात्रा में बोल्डर और पत्थर आए हुए हैं। तेज बारिश के बीच लोनिवि साहिया अंतर्गत दातनू-जोशीगांव, हईया-अलसी-ककाड़ी, हईया-पंजिया, चंदऊ-किशऊ, लालपुल-बिरमऊ, उपरोली-क्यावी-कांडी, अच्छेड़पुल-मटियावा, पजिटिलानी-ऊभरे समेत दो दर्जन से अधिक संपर्क मार्गों पर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई।
बारिश रुकने पर बंद हुई सड़कों को खोलने का काम शुरू कर दिया जाएगा। इस संबंध में अधीनस्थों को निर्देशित कर दिया गया है।
- डीपी सिंह, अधिशासी अभियंता लोनिवि, साहिया