फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फ्लाइट में खराबी आने से उड़ान रद्द

फ्लाइट में खराबी आने से उड़ान रद्द

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
फ्लाइट में खराबी आने से उड़ान रद्द
ब्यूरो/अमर उजाला , डोईवाला।
विज्ञापन

दिल्ली से देहरादून एयरपोर्ट पहुंची स्पाइसजेट की फ्लाइट में बृहस्पतिवार को तकनीकी खराबी आने के चलते फ्लाइट वापसी की उड़ान नहीं भर सकी। खराबी को दुरुस्त करने के बाद करीब डेढ़ बजे फ्लाइट ने वापसी के लिए उड़ान भरी। फ्लाइट से 72 हवाई यात्रियों को दिल्ली जाना था, जिन्हें दूसरी फ्लाइट से दिल्ली भेजा गया। दिल्ली से देहरादून आवाजाही करने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट सुबह आठ बजे दिल्ली से जौलीग्रांट देहरादून एयरपोर्ट पर पहुंची। यहां से 72 हवाई यात्रियों को लेकर दिल्ली की उड़ान के लिए जैसे ही पायलट ने इंजन स्टार्ट किया, तो उसमें कुछ तकनीकी खराबी आ गई।

विमान में खराबी आने से हवाई यात्रियों को गंतव्य तक पहुंचने के लिए विलंब होने लगा। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने दून एयरपोर्ट से हवाई सेवाऐं देने वाली अन्य विमानन कंपनियों से बातचीत कर यात्रियों को दिल्ली के लिए रवाना किया। जौलीग्रांट एयरपोर्ट निदेशक विनोद शर्मा ने बताया कि स्पाइसजेट की दिल्ली जाने वाली फ्लाइट में तकनीकी खराबी आने से उड़ान को रोक दिया गया था। यात्रियों को दूसरे विमानों से दिल्ली भेजने की व्यवस्था की गई। दोपहर डेढ़ बजे दिल्ली से आए इंजीनियरों ने खराबी को दुरुस्त किया, जिसके बाद विमान दिल्ली चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed