फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   मानदेय भुगतान को श्रमिकों ने पुलिस से लगाई गुहार

मानदेय भुगतान को श्रमिकों ने पुलिस से लगाई गुहार

Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
मानदेय भुगतान को श्रमिकों ने पुलिस से लगाई गुहार
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

औद्योगिक क्षेत्र में एक कंपनी ने श्रमिकों की छटनी करते हुए करीब 100 लोगों को बाहर का रास्ता दिखा दिया। जिस पर श्रमिकों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने कंपनी गेट पर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने सेलाकुई चौकी इंचार्ज को पत्र भेजकर न्याय दिलाने की मांग की है।

श्रमिकों ने आरोप लगाते कहा कि कंपनी प्रबंधन ने बिना नोटिस दिए उन्हें बाहर निकाल दिया। तीन माह से उनका मानदेय भी रोक कर रखा गया है। कंपनी में काम करने वाले कई श्रमिक ऐसे हैं जो दूसरे राज्य से सेलाकुई में रोजगार की तलाश में आए हुए हैं। ऐसे में कंपनी प्रबंधन द्वारा उन्हें अचानक बिना मानदेय भुगतान के बाहर का रास्ता दिखाने से भूखमरी की नौबत खड़ी हो गई है। कहा यदि कंपनी प्रबंधन उन्हें शीघ्र ही मानदेय और पीएफ का भुुगतान नहीं करता तो उन्हें आंदोलन को बाध्य होना पड़ेगा। प्रदर्शन करने वालों में राजेंद्र सिंह, नीरज, श्रवण, अजय, संजय, बृजेश, बलवीर, विक्रांत, नंदनी सिंह, पूनम मनोड़ी, अंजू रावत, अनीता, चंदन पांडेय, कुसुम, नीलम, बबीता, रचना, पुष्पा, सुनीता, राखी, शबाना, अमृता, प्रीति, शिवानी, पूजा, राखी, दीपक, अजय सिंह, शिवम गुप्ता, अरविंद सिंह, आदिल, अनिकेत शर्मा, लक्ष्मी चौधरी, विक्रांत, खुशबू, लोकेश, अनिल, विनीत, उमा देवी, निकिता, प्रीतम राणा, वसीम आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed