{"_id":"5b6338574f1c1b61508b6b1e","slug":"153322913618-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक दुर्घटना में अधिवक्ता घायल, एसपी ने पहुंचाया अस्पताल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक दुर्घटना में अधिवक्ता घायल, एसपी ने पहुंचाया अस्पताल
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:33 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। बदरीनाथ हाईवे पर कालेश्वर के पास एक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क पर रपट गई। हादसे में बाइक सवार अधिवक्ता राजेंद्र सिंह नेगी निवासी ढुंगल्वाली घायल हो गए। एसपी ने अन्य वाहन से घायल को सीएचसी में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार के बाद अधिवक्ता को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।
लंगासू चौकी के हेड कांस्टेबल बल्लभ भिलंगवाल ने बताया कि बुधवार देर शाम कालेश्वर के पास बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी। देर शाम यहां कोई अन्य वाहन नहीं होने के चलते घायल को अस्पताल पहुंचाने में दिक्कत हो रही थी। इस दौरान चमोली की पुलिस कप्तान तृप्ति भट्ट थराली से लौट रही थीं और यहां हादसा देख रुक गईं। उन्होंने गोपेश्वर जा रही एक सूमो को रुकवाया। एसपी ने सूमो में बैठी दो महिलाओं को अपने वाहन से गोपेश्वर छोड़ा और घायल को सूमो से कर्णप्रयाग पहुंचाया।