{"_id":"5b63384e4f1c1ba43e8b4d4b","slug":"15332291274-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आस्था और उत्साह से भरे कांवड़िए पहुंच रहे बदरीनाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आस्था और उत्साह से भरे कांवड़िए पहुंच रहे बदरीनाथ
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
बदरीनाथ। धाम में इन दिनों कांवड़ियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। अधिकांश कांवड़िए केदारनाथ धाम के दर्शन करने के बाद ऊखीमठ-चोपता मोटर मार्ग से बदरीनाथ धाम पहुंच रहे हैं। बदरीनाथ में अलकनंदा और देश के अंतिम गांव माणा में सरस्वती नदी का पवित्र जल लेने के बाद कांवड़िए आदिकेदारेश्वर मंदिर में जल चढ़ा रहे हैं।
सहारनपुर से कांवड़ लेकर यहां पहुंचे विजय शंकर ने कहा कि वह पहली बार सावन माह में बदरीनाथ के दर्शनों को पहुंचे हैं। धाम से अलकनंदा और सरस्वती नदी का जल लेकर भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे। बदरीनाथ के धर्माधिकारी भुवन चंद्र उनियाल का कहना है कि सावन माह में शिवलिंग के जलाभिषेक से पुण्य मिलता है।