{"_id":"5b63384c4f1c1ba33e8b4bbf","slug":"153322912420-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने फूंका कुलपति का पुतला
Updated Thu, 02 Aug 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। पीजी कॉलेज गोपेश्वर में स्नातक कक्षाओं की अंकतालिका अभी तक न मिलने पर एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आक्रोश जताया। उन्होंने श्रीदेव सुमन विवि के कुलपति प्रो. यूएस रावत और उच्च शिक्षा मंत्री डा. धन सिंह रावत का पुतला फूंका और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। छात्रों ने कहा कि अंकतालिका नहीं आने से अगली कक्षा में प्रवेश नहीं ले पा रहे हैं, साथ ही प्रतियोगी परीक्षाओं में भी शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष संदीप रावत और एनएसयूआई के अध्यक्ष संदीप नेगी ने कहा कि श्रीदेव सुमन विवि की ओर से स्नातक कक्षाओं की द्वितीय, चतुर्थ और छठवें सेमेस्टर की अंकतालिका अभी तक नहीं कालेजों में नहीं भेजी गई है, जबकि महाविद्यालय में प्रवेश भी शुरू हो गए हैं। उन्होंने चेतावनी दी यदि शीघ्र परीक्षाफल घोषित नहीं हुआ तो महाविद्यालय परिसर में अनशन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सुधीर बिष्ट, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष सूर्य प्रकाश पुरोहित, महासचिव प्रकाश भंडारी, अनूप सिंह नगी, मिथलेश फरस्वाण, मोहित सिंह, प्रकाश सिंह, प्रकाश राम, सौरभ भाटिया, गंगा नेगी, धीरेंद्र, सुमित असवाल और सौरभ पंवार आदि मौजूद थे।