{"_id":"5b60c8f44f1c1b9d3e8b4719","slug":"153306954610-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब पॉलिथीन के इस्तेमाल पर पूर्ण पाबंदी
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
पॉलिथीन का इस्तेमाल और बिक्री पर तीर्थनगरी में अब पूरी तरह से पाबंदी लगा दी गई है। सहायक नगर आयुक्त का कहना है कि पकड़ में आने वालों से पांच हजार रुपये जुर्माना वसूला जाएगा। इसमें सिर्फ व्यापारी ही नहीं, बल्कि आम नागरिक भी शामिल हैं। निगम ने शहर में छापेमारी की कार्रवाई के लिए दो टीम गठित की हैं। नगर निगम प्रशासन के मुताबिक राज्य में पॉलिथीन का इस्तेमाल बुधवार से पूर्णत: प्रतिबंधित कर दिया गया है। कमिश्नर और डीएम देहरादून ने इस बाबत निगम को आदेश जारी कर रोजाना छापामारी करने के लिए कहा है। नगर क्षेत्र में प्रतिदिन की कार्रवाई का अपडेट डीएम को देने के निर्देश भी दिए गए हैं।
सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी ने बताया कि शहर में पॉलिथीन का उपयोग रोकने के लिए सफाई निरीक्षक सचिन रावत और कर अधीक्षक निशांत अंसारी की अगुवाई में दो टीम बनाई गई हैं, जिसमें पांच-पांच कर्मचारियों को तैनात किया गया है। बताया कि टीम नगर में छापेमारी के दौरान पकड़ में आने वाली पॉलिथीन जब्त करेगी, इसके साथ ही संबंधित व्यक्ति पर पांच हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया जाएगा। उन्होंने स्थानीय व्यापारियों और नागरिकों से पॉलिथीन का इस्तेमाल नहीं करने की अपील की है।
पॉलिथीन में नहीं दें सामान : शर्मा
नगर उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने शहर के व्यापारियों से पॉलिथीन का उपयोग नहीं करने व नागरिकों को पॉलिथीन में सामान नहीं देने की अपील की है। उन्होंने राज्य को पॉलिथीन मुक्त बनाने में सरकार का सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने पाबंदी को मुकम्मल करने के लिए व्यापारियों की ओर से नगर निगम को पूर्ण सहयोग का भरोसा भी दिलाया है।