{"_id":"5b60c8c14f1c1b764d8b5d4a","slug":"153306949810-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांवड़ यात्रा : आदेशों के बाद भी नहीं सुधरा सड़कों का हाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कांवड़ यात्रा : आदेशों के बाद भी नहीं सुधरा सड़कों का हाल
Updated Wed, 01 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर ढालवाला में पड़े गड्ढों की वजह से साइकिल सवार की मौत होने के बाद भी ऋषिकेश प्रशासन ने सबक नहीं लिया है। महज कार्यालयों में बैठक और दिशा निर्देशों से जैसे तैसे कांवड़ यात्रा की हवाई व्यवस्थाएं किए जाने के दावे हो रहे हैं। जबकि धरातल पर कहीं भी कार्रवाई होती नजर नहीं आ रही है। रायवाला से लेकर श्यामपुर तक राष्ट्रीय राजमार्ग के पांच किमी. पैच पर जगह-जगह बरसात में बने गड्ढों की मरम्मत नहीं की गई है। प्रशासन और संबंधित विभागीय अधिकारियों की लापरवाही किसी भी वक्त दुर्घटना की वजह बन सकती है।
कांवड़ यात्रा में कमिश्नर और डीएम क्षेत्र में सड़क, बिजली, पानी और साफ-सफाई की व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद रखने के निर्देश जारी कर चुके हैं। उन्होंने लापरवाही मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी तक दी है। बावजूद इसके अधीनस्थ अधिकारियों पर इसका जरा भी असर नहीं है। रायवाला और श्यामपुर में राष्ट्रीय राजमार्ग कई स्थानों पर उधड़ चुका है। गड्ढों की वजह से वाहन सवारों को इस पांच किमी. पैच पर जान हथेली पर लेकर गुजरना पड़ रहा है।
हाईवे पर इन जगहों पर खतरनाक स्थिति
रायवाला में राजमार्ग पर वैदिकनगर के समीप रेलवे ओवरब्रिज के नीचे और उसके आगे करीब 50 मीटर तक बड़े बड़े गड्ढे पड़ चुके हैं। श्यामपुर में ग्रामसभा गढ़ीमयचक तिराहे और हाट बाजार के समीप राजमार्ग का डामर उखड़ गया है, जिससे हाईवे पर गड्ढे बन गए हैं। गड्ढों से उड़ने वाली धूल ने भी वाहन सवारों ही नहीं, बल्कि स्थानीय लोगों तक जीना मुश्किल कर दिया है। व्यस्त राजमार्ग और उस पर कांवड़ यात्रियों का रैला गुजरने से किसी भी वक्त दुर्घटना हो सकती है।
विज्ञापन
हरिद्वार बाईपास मार्ग भी जर्जर
श्यामपुर में ऋषिकेश हरिद्वार राष्ट्रीय राजमार्ग से शहर तक आने वाले बाईपास मार्ग की हालत भी जर्जर है। मार्ग पर जगह जगह गड्ढे होने से लोगों का आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अक्सर दुपहिया वाहन सवार गड्ढों में गिरकर चोटिल हो रहे हैं। पुलिस ने कांवड़ वाहनों को भी इसी मार्ग पर डायवर्ट किया हुआ है। लिहाजा, इस मार्ग पर भी गड्ढों से दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है। पीडब्ल्यूडी के अधिशासी अभियंता बलराम मिश्रा ने बताया कि विभाग लगातार गड्ढों को भरने में लगा हुआ है। जल्द ही सड़क को दुरुस्त कर दिया जाएगा।
कोट्स
संबंधित विभागीय अधिकारी को राजमार्ग की हालत दुरुस्त करने के लिए निर्देशित किया गया है। बावजूद ऐसा हो रहा है, तो एक बार फिर से सख्त निर्देश जारी किए जा रहे हैं। मरम्मत कार्य का मौके पर निरीक्षण भी किया जाएगा।
- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश।