{"_id":"5b6093464f1c1b75568b4971","slug":"153305580420-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रेल लाइन के डंपिंग जोन के लिए पेड़ों का कटान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रेल लाइन के डंपिंग जोन के लिए पेड़ों का कटान शुरू
Updated Tue, 31 Jul 2018 10:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गौचर। स्वीकृत कर्णप्रयाग-ऋषिकेश रेल लाइन का मुआवजा वितरण भले ही विवादों में फंसा हो, लेकिन रेल लाइन निर्माण के लिए प्रशासन और वन विकास निगम ने डंपिंग जोन के लिए पेड़ों का कटान शुरू कर दिया है। मंगलवार को गौचर के भटनगर में डंपिंग जोन निर्माण शुरू करने से पहले पूजा की गई इसके बाद पेड़ों का कटान किया गया।
करीब 126 किमी लंबी रेल लाइन का एक डंपिंग जोन गौचर के भटनगर में भी है। यहां 500 हेक्टेयर क्षेत्रफल में बनने वाले डंपिंग जोन में रेल लाइन निर्माण और सुरंगों के निर्माण का मलबा जमा होना है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की अनापत्ति के बाद यहां मंगलवार से यहां काम शुरू किया गया। पेड़ों की कटाई से पूर्व कालिंका मंदिर के मुख्य पुजारी राधाबल्लभ थपलियाल ने यहां पूजा की, जिसके बाद निगम के कांट्रेक्टर ने पेड़ों का कटान शुरू किया। इस दौरान कई भटनगर के ग्रामीण अपने पूर्वजों की ओर से लगाए गए पेड़ों को कटते देख भावुक भी हो उठे। वन विकास निगम के अनुभाग अधिकारी सुरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि डंपिंग जोन के अंतर्गत आने वाले करीब एक हजार से अधिक विभिन्न प्रजाति के पेड़ों के कटान का काम डेढ़ माह में पूरा किया जाना है। इस मौके पर वन पंचायत सरपंच राजेश खत्री, गजेंन्द्र नयाल, जयकृत बिष्ट, आनंद सिंह बिष्ट, नवीन टाकुली, कंचन मिंगवाल, भगवती प्रसाद खंडूड़ी, अनिरुद्ध बिष्ट और हर्षपति बहुगुणा आदि मौजूद थे।