{"_id":"5b5f487c4f1c1bde6d8b557d","slug":"153297111215-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजपुर और लामबगड़ में तीन घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजपुर और लामबगड़ में तीन घंटे तक अवरुद्घ रहा बदरीनाथ हाईवे
Updated Mon, 30 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे बारिश से बार-बार बाधित हो रहा है, जिससे तीर्थयात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी हाईवे बाजपुर और लामबगड़ में करीब तीन घंटे तक बंद रहा। हाईवे खुला तो सभी तीर्थयात्री गंतव्य को रवाना हुए। लामबगड़ में हाईवे वाहनों की आवाजाही के लिए खुल तो गया है, लेकिन यहां चट्टान से मलबा और बोल्डर गिर रहे हैं। ऐसे में यहां खतरे के बीच ही बदरीनाथ यात्रा चल रही है।
सोमवार को सुबह पांच बजे बारिश के दौरान बाजपुर में भारी मात्रा में मलबा हाईवे पर आ गया। हाईवे बंद होने से बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब की तीर्थयात्रा पर जा रहे 536 यात्रियों के वाहनों के पहिए थम गए। हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी लाइन लग गई। सुबह छह बजे तक राष्ट्रीय राजमार्ग के मजदूरों और जेसीबी के जरिए मलबा हटाने का काम शुरू हुआ। सुबह सात बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। वहीं, लामबगड़ सुबह पांच बजे हाईवे पर जगह-जगह मलबा आने से बंद हो गया। ऐसे में बदरीनाथ जाने वाले 250 तीर्थयात्रियों को पांडुकेश्वर में ही रोक दिया गया। छह बजे हाईवे खोलने का काम शुरू हुआ और आठ बजे हाईवे खोल दिया गया। इसके बाद पांडुकेश्वर से तीर्थयात्रियों को धाम के लिए रवाना किया गया। लामबगड़ में हाईवे अभी भी खतरनाक बना हुआ है।