फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   अव्यवस्थाओं के बीच कांवड़ यात्रा शुरू

अव्यवस्थाओं के बीच कांवड़ यात्रा शुरू

Sat, 28 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Sat, 28 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
अव्यवस्थाओं के बीच कांवड़ यात्रा शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

श्रावण मास की कांवड़ यात्रा के पहले ही दिन गढ़वाल आयुक्त के निर्देशों की धज्जियां उड़ गई। मुनिकीरेती क्षेत्र में बदहाल नेशनल हाईवे की मरम्मत नहीं की गई। इसके साथ ही लोकल सवारियों के लिए आरक्षित ऑटो थ्री व्हीलर का भी कुछ पता नहीं है। श्यामपुर में शिवभक्तों के लिए लगने वाले अस्थायी स्वास्थ्य कैंप भी नहीं लग सका। शुक्रवार को अव्यवस्थाओं के बीच कांवड़ यात्रा का शुभारंभ हुआ। कमिश्नर नेे बीते बुधवार को विभिन्न विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर उन्हें 26 जुलाई तक व्यवस्थाएं चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए थे, लेकिन यात्रा शुरू होने के बाद भी व्यवस्थाएं अधूरी हैं।
चंद्रभागा पुल से लेकर तपोवन तक राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगह जगह पड़े गड्ढे इसकी तस्दीक कर रहे हैं। लोकल सवारियों के आरक्षित किए जाने वाले 10-10 ऑटो थ्री व्हीलर भी सड़क पर नजर नहीं आए, जिसके चलते स्थानीय लोगों को आवागमन में पहले ही दिन फजीहत झेलनी पड़ी। उन्हें घंटों चौक चौराहों पर खड़े होने के बाद भी वाहन नहीं मिले। परिवहन विभाग की पांच सिटी बसों को भी कुछ अता पता नहीं है। खास बात यह है कि श्यामपुर में स्वास्थ्य विभाग की ओर से कांवड़ियों के लिए लगने वाला अस्थायी मेडिकल कैंप भी नहीं लग सका। लिहाजा, कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक में कमिश्नर के सामने बड़े बड़े दावे करने वाले संबंधित अधिकारियों की पोल भी अव्यवस्था से जगजाहिर हो गई है।
विज्ञापन


जिम्मेदारों का भी नहीं कुछ अता-पता
कमिश्नर शैलेष बगोली ने कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम को व्यवस्थाओं की निगरानी और धरातल पर उनके हालात समय समय पर जांचने का जिम्मा सौंपा था, मगर शायद अधिकारियों को राजमार्ग की बदहाली और लोकल सवारियों की फजीहत नहीं दिखी। इसमें नरेंद्रनगर और ऋषिकेश के एसडीएम की लापरवाही सीधे तौर पर सामने आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्या कहते हैं अधिकारी
फिलहाल भीड़ नहीं बढ़ी है। कांवड़ियों की तादाद बढ़ने पर श्यामपुर में कैंप लगाया जाएगा। ऑटो टैंपो को आरक्षित करने के लिए एआरटीओ ने आदेश जारी कर दिया है। कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर संबंधित रिजर्व वाहन स्थानीय लोगों को यातायात सेवा देंगे।

- हर गिरि, एसडीएम, ऋषिकेश

बदरीनाथ हाईवे की मरम्मत कर दी गई थी, लेकिन बारिश की वजह से दिक्कतें पेश आ रही है। गड्ढों में डाला गया डामर बरसात में उखड़ गया है। बारिश रुकने के बाद फिर से हाईवे को रिपेयर कराया जाएगा।
- लक्ष्मीराज चौहान, एसडीएम, नरेंद्रनगर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed