{"_id":"5b58b0ce4f1c1b4b748b6f19","slug":"153253908113-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसमें मैथ्स ग्रुप के लिए 73 व बायोग्रुप के लिए 69 कट ऑफ मेरिट तय की गई है। वहीं प्रथम सूची के लिए अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग के दूसरे दिन 40 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया।
बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए जारी प्रथम मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग बुधवार को भी जारी रही। मंगलवार को काउंसिलिंग के पहले दिन 300 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया था। प्रवेश कमेटी के संयोजक डा. वाईपी रैवानी ने बताया कि बुधवार को 40 अभ्यर्थियों ने प्रवेश लिया है। अब तक प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 340 हो गई है। डा. रैवानी ने बताया कि प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए दूसरी मेरिट सूची जारी कर दी गई है, जिसमें मैथ्स ग्रुप के लिए 73 व बायोग्रुप के लिए 69 प्रतिशत कट ऑफ मेरिट तय की गई है। दूसरी मेरिट सूची के अभ्यर्थियों के लिए काउंसिलिंग 27 जुलाई से आयोजित की जाएगी।