{"_id":"5b58b00c4f1c1b0c718b6128","slug":"153253888716-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे गढ़वाल विवि, छात्र संगठनों में आक्रोश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कार्यवाहक अधिकारियों के भरोसे गढ़वाल विवि, छात्र संगठनों में आक्रोश
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल केंद्रीय विवि में अधिकारियों, शिक्षकों व कर्मचारियों की भारी कमी बनी हुई है, जिसका सीधा प्रभाव प्रशासनिक कार्यों के साथ ही शैक्षणिक गतिविधियों पर भी पड़ रहा है। विवि में कुलपति सहित कई अन्य महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद कार्यवाह के भरोसे चल रहे हैं। नियमित कुलपति की तैनाती नहीं होने से विवि में नियुक्ति प्रक्रिया भी शुरू नहीं हो पा रही है। विवि में अधिकारियों व शिक्षकों की कमी पर छात्र संगठनों ने कड़ा आक्रोश व्यक्त कर आंदोलन की चेतावनी दी है।
गढ़वाल विवि में कुलपति, वित्त अधिकारी व परीक्षा नियंत्रक जैसे महत्वपूर्ण पद लंबे समय से रिक्त चल रहे हैं। पिछले वर्ष दिसंबर में विवि के कुलपति प्रो. जेएल कौल को केंद्र सरकार ने पद से हटा दिया था। तब से कुलपति पद पर विवि के वरिष्ठतम प्रोफेसर कार्यवाहक के तौर पर तैनात हैं। वहीं पिछले छह जुलाई को विवि के वित्त अधिकारी भी सेवानिवृत्त हो चुके हैं। वित्त अधिकारी के पद भी कार्यवाहक तैनाती की गई है, जबकि गढ़वाल विवि के केंद्रीय विवि बन जाने के बाद से परीक्षा नियंत्रक पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं हो पाई है। यह पद भी कार्यवाहक के भरोसे है। इसके अलावा विवि में डीएसडब्ल्यू व मुख्य नियंता जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी स्थायी नियुक्ति नहीं हैं। अभाविप के प्रदेश मंत्री सुधीर जोशी, जय हो छात्र संगठन के आयुष मियां, एनएसयूआई के मनोज रावत ने चेतावनी दी है कि यदि विवि में जल्द ही अधिकारियों व शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू नहीं की गई, तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।