{"_id":"5b58ae804f1c1b4c748b6fd0","slug":"153253849111-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रौपे पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर विभिन्न विद्यालयों में छात्र-छात्राओं ने रौपे पौधे
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ/गोपेश्वर। जनक्रांति के नायक अमर शहीद श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में छात्र-छात्राओं ने पौधरोपण किया और श्रीदेव सुमन के बलिदान को याद किया। जीआईसी गोदली में छात्र-छात्राओं ने शिक्षक धन सिंह घरिया के नेतृत्व में पौधरोपण किया। जीजीआईसी गोपेश्वर में एनएसएस की छात्राओं ने कार्यक्रम अधिकारी डा. सुमन ध्यानी के नेतृत्व में खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय के आसपास और प्राथमिक विद्यालय कुंड के परिसर में पौधरोपण किया।
जोशीमठ में राउमावि व जूनियर हाईस्कूल हेलंग और सेना की 127 टास्क फोर्स के जवानों ने बांज, बुरांस, केल, खर्सू और मौरु के पौधे लगाए। इस मौके पर मेजर देवांकुर, दिनेश, शशि प्रसाद, स्वरु सिंह, हीरा सिंह आदि मौजूद थे। प्राथमिक विद्यालय पपड़ियाणा में श्रीदेव सुमन की पुण्यतिथि पर पौधरोपण किया गया। इस दौरान बाल रोग विशेषज्ञ डा. यदुनंदन भट्ट ने विद्यालय के लिए एक कंप्यूटर सेट भी भेंट किया। इस मौके पर सर्वोदयी नेता मुरारी लाल, ब्लॉक समन्वयक सतीश जोशी आदि मौजूद थे।