{"_id":"5b58ae6c4f1c1b827d8b4a5a","slug":"153253847117-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेधावी छात्र-छात्राओं को बदरीनाथ विधायक ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेधावी छात्र-छात्राओं को बदरीनाथ विधायक ने किया सम्मानित
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:37 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
जोशीमठ। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बदरीनाथ विधायक महेंद्र भट्ट ने परिषदीय परीक्षा में अस्सी फीसदी अंक प्राप्त करने वाले दसवीं और बारहवीं कक्षा के 82 छात्र-छात्राओं का सम्मानित किया।
ब्लॉक सभागार में आयोजित समारोह में इंटरमीडिएट में अभिषेक तिवारी, दीपांशु चौहान, अभिषेक रांगड़ और हाईस्कूल में शशांक थपलियाल, गार्गी उनियाल और दिव्य भट्ट को सम्मानित किया गया। विधायक महेंद्र भट्ट ने अन्य छात्रों को भी मेधावी छात्र-छात्राओं से सीख लेने और लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया। वहीं, जीआईसी डुंग्री-मैकोट में परिषदीय परीक्षा में अव्वल छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार सम्मानित करेगा। प्रधानाचार्य देवी प्रसाद खाली ने बताया कि विद्यालय में हाईस्कूल में पीयूष सिंह, रोहित, रोबिन, सतीश कुमार, आस्था, दिव्या, ममता, नेहा, रजनी, प्रिया रावत, ऋतु, शालिनी, सोनम और सोनिया तथा इंटरमीडिएट में अनसूइया सिंह, अजय, हिमांशु, सुमित भंडारी और सृष्टि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है।