{"_id":"5b58ad154f1c1bc57a8b671e","slug":"153253812820500-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"500 शिक्षकों ने सीएम को भेजे पोस्टकार्ड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
500 शिक्षकों ने सीएम को भेजे पोस्टकार्ड
Updated Wed, 25 Jul 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग/गोपेश्वर। 18 सूत्री मांगों का निराकरण के लिए राजकीय शिक्षक संघ के शिक्षकों ने पांचवें दिन भी बांह पर काली बांध कर शैक्षणिक कार्य किए। बुधवार को जिले के 500 शिक्षकों ने मांगों के निराकरण को लेकर सीएम त्रिवेंद्र सिंह रावत और शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को पोस्टकार्ड भेजे।
संघ के जिला महामंत्री भगत सिंह कंडवाल ने बताया कि पोस्टकार्डों में शिक्षकों ने कहा कि माध्यमिक संवर्ग के शिक्षक 21 जुलाई से मांगों के निराकरण के लिए बांह पर काली पट्टी बांधकर शैक्षणिक कार्य कर रहे हैं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो कार्य बहिष्कार कर आंदोलन उग्र किया जाएगा।
वहीं गोेपेश्वर में संघ के महामंत्री खिलाफ सिंह गड़िया ने कहा कि शिक्षक स्थानांतरण एक्ट के तहत सौ फीसदी स्थानांतरण करने, शिक्षकों को एसीपी का लाभ देने, पूरे सेवाकाल में तीन पदोन्नति देने समेत 18 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर लखपत सिंह नेगी, डा. प्रेम प्रकाश पुरोहित, आरपी सती, खिलाफ सिंह गड़िया, चंदन पंवार, विनय हटवाल, बलवंत सिंह पिमोली, रचयिता पंवार, सत्येश्वरी खत्री आदि मौजूद थे।