{"_id":"5b5790174f1c1b52748b6b5e","slug":"15324651711-vikas-nagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राम प्रधानों ने किया एसआईटी जांच का विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राम प्रधानों ने किया एसआईटी जांच का विरोध
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला/साहिया।
ग्राम प्रधान संगठन कालसी से जुड़े प्रधानों ने ग्राम पंचायतों में कराए गए विकास कार्यों की एसआईटी जांच का विरोध किया है। उन्होंने एसआईटी जांच पर रोक लगाने के साथ ही जिला विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से हटाने की मांग पर खंड विकास अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा।
ज्ञापन में कहा कि जिला विकास अधिकारी द्वारा कालसी ब्लॉक के साथ सौतेला व्यवहार किया जा रहा है। बीते नौ माह से ग्राम पंचायतों को मनरेगा योजना के तहत बजट के नाम पर ढेला तक नहीं दिया गया है। एसआईटी जांच करा ग्राम प्रधानों का शोषण किया जा रहा है। सरकार को नगर पालिका, नगर निगम, क्षेत्र पंचायत, जिला और विधायक निधि से होने वाले कार्यों की भी एसआईटी जांच करानी चाहिए। विकासखंड में मनरेगा के तहत होने वाले विकास कार्यों के नाम पर बहुत ज्यादा रॉयल्टी काटी जा रही है, जबकि अन्य ब्लॉकों में रॉयल्टी नहीं ली जाती। कहा यदि ग्राम प्रधानों की मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं होती तो ग्राम प्रधानों को सरकारी कार्यालयों में तालाबंदी को बाध्य होना पड़ेगा। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रधान संगठन के अध्यक्ष चरण सिंह, चंद्र सिंह नेगी, भोटो देवी, रोशनी देवी, केशर, रोशनी देवी, रणवीर सिंह चौहान आदि शामिल रहे।