{"_id":"5b578f264f1c1b4e748b6d77","slug":"153246492917-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बृहस्पतिवार तक पूरे कर लें सभी इंतजाम: कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बृहस्पतिवार तक पूरे कर लें सभी इंतजाम: कमिश्नर
Updated Wed, 25 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेेश।
कांवड़ यात्रा में शिवभक्तों के लिए बेहतर व्यवस्थाएं जुटाने के लिए मंगलवार को गढ़वाल आयुक्त शैलेष बगोली ने तीन जिलों के विभागीय अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बृहस्पतिवार तक मेला व्यवस्थाओं को चाक-चौबंद करने के निर्देश दिए। आयुक्त ने लापरवाही मिलने पर संबंधित विभाग के अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की चेतावनी दी है। नगर निगम सभागार में गढ़वाल आयुक्त शैलेष बगोली ने देहरादून, टिहरी और पौड़ी जिले के विभागीय अधिकारियों के साथ कांवड़ यात्रा के लिए किए गए इंतजामों की समीक्षा करते हुए व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। पेयजल, सड़क, स्वास्थ्य और विद्युत व्यवस्थाओं समेत साफ-सफाई के इंतजामों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
आयुक्त ने बताया कि तीन जिलों में कांवड़ मेला क्षेत्र में जुटाई गई व्यवस्थाओं को धरातल पर परखने के लिए संबंधित क्षेत्र के उपजिलाधिकारी विभागीय अधिकारियों के साथ मौका-मुआयना करेंगे। बताया कि चीला-बैराज मार्ग को दुरुस्त करने के लिए सिंचाई विभाग के चीफ इंजीनियर से वार्ता कर जल्द ही मार्ग पर गुणवत्तापरक पैचवर्क कराया जाएगा, जिससे श्रद्धालुओं को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़े। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस प्रशासन को सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए हैं।
एसडीएम नहीं ले पाएंगे छुट्टी
कांवड़ यात्रा के दौरान ऋषिकेश, नरेंद्रनगर और यमकेश्वर के उपजिलाधिकारी अवकाश नहीं ले पाएंगे। आयुक्त बगोली ने यात्राकाल तक उन्हें छुट्टी पर नहीं जाने के निर्देश दिए हैं। बताया कि संबंधित परगना के एसडीएम क्षेत्र में रहकर यात्रा व्यवस्थाओं पर नजर रखने के साथ ही उन्हें सुदृढ़ भी कराएंगे।
विज्ञापन
...तो कांवड़ यात्रा में चलेगी सिटी बस
रायवाला से ऋषिकेश व आसपास के क्षेत्र में रोजमर्रा के कामकाज के लिए आने-जाने वाले स्थानीय नौकरीपेशा लोगों को कांवड़ यात्रा में दिक्कत नहीं हो, इसके लिए कमिश्नर ने आरक्षित ऑटो-थ्री व्हीलर के अतिरिक्त पांच सिटी बसें चलाने के निर्देश परिवहन निगम के एजीएम को दिए हैं। उन्होंने संभागीय परिवहन अधिकारी को यात्राकाल में मनमानी करने वाले वाहन चालकों पर कार्रवाई के निर्देश भी दिए हैं।
...साहब आपको गुमराह कर रहे हैं अधिकारी
कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक में उस वक्त नगर निगम सभागार में सन्नाटा पसर गया, जब शहर के एक बुजुर्ग व्यापारी नेता राजकुमार अग्रवाल ने बोलना शुरू किया। उन्होंने कहा कि साहब अधिकारी आपको गुमराह कर रहे हैं। आपके सामने सब व्यवस्थाएं जुटाने की बात कही जा रही है, लेकिन यात्रा के दौरान आप जमीनी निरीक्षण करेंगे, तो इंतजामों की हकीकत क्या होती है, इसका आपको पता चलेगा। इसके बाद कमिश्नर ने शिकायत को संज्ञान में लेकर विभागीय अधिकारियों को कोताही मिलने पर सख्त लहजे में कार्रवाई की चेतावनी दी।
शहर से जाएंगे पैदल कांवड़िए
डीआईजी गढ़वाल रेंज अजय रौतेला ने स्थानीय पुलिस को कांवड़ यात्रा में नीलकंठ धाम की पैदल यात्रा करने वाले कांवड़ियों को शहर के भीतर से गुजरने के निर्देश दिए हैं। बताया कि कांवड़ियों के वाहनों को शहर के भीतर से गुजारने की अनुमति नहीं दी जाएगी। कांवड़ वाहनों को आईडीपीएल पार्किंग में भेजा जाएगा, जहां वाहनों को पार्क करने के बाद वह पैदल या फिर सवारी वाहन से नीलकंठ धाम जाएंगे। इसके अलावा मुनिकीरेती में भी कांवड़ियों के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी। नीलकंठ से आने वाले वाहनों को गरुड़चट्टी से होते हुए सीधे नटराज चौक और फिर हरिद्वार की ओर भेजा जाएगा।
नोटिफाइड किया जाए कांवड़ मेला
नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष जयदत्त शर्मा ने कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाओं के लिए पर्याप्त धनराशि मुहैया कराने के लिए उन्होंने कमिश्नर से कांवड़ मेले को नोटिफाइड कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष कांवड़ यात्रा में व्यवस्थाएं जुटाने के लिए अधिकारी बजट नहीं होने की बात कहते हैं। मेले यदि नोटिफाइड होता है तो इसके लिए सरकार अलग से बजट का प्रावधान करेगी, जिससे शिवभक्तों के लिए बेहतर सुविधाएं मिल सकेगी।
अफवाह फैलाई, तो खैर नहीं
सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर माहौल खराब करने वालों से पुलिस सख्ती से निपटने के मूड में है। डीआईजी अजय रौतेला ने स्थानीय लोगों से सोशल मीडिया व्हाट्सएप और फेसबुक पर किसी भी प्रकार की अफवाह होने की सूचना सीधे समीपवर्ती पुलिस स्टेशन को देने के लिए कहा है। उन्होंने लोगों से अपील भी की है, कि वह खुद भी भ्रामक सूचनाओं से बचने का प्रयास करें।
तीन जिलों के यह अफसर रहे मौजूद
कांवड़ यात्रा की समीक्षा बैठक में जिलाधिकछारी देहरादून एसए मुरुगेशन, एसएसपी देहरादून निवेदिता कुकरेती, एसएसपी टिहरी डॉ. योगेंद्र सिंह रावत, राजाजी टाइगर रिजर्व के निदेशक सनातन सोनकर, एसडीएम नरेंद्रनगर लक्ष्मीराज चौहान, ऋषिकेश एसडीएम हर गिरि, यमकेश्वर के एसडीएम किशन सिंह नेगी, एआरटीओ डॉ. अनीता चमोला, एसपी ग्रामीण सरिता डोभाल, लोनिवि के नरेंद्रनगर ईई मोहम्मद आरिफ खान, ईई ऋषिकेश बलराम मिश्रा, जल संस्थान के ईई नमित रमोला, ऊर्जा निगम के ईई डीपी सिंह, डीएफओ नरेंद्रनगर धर्म सिंह मीणा, जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी जीसी कंडवाल, सहायक नगर आयुक्त उत्तम सिंह नेगी, एसडीओ सौरभ चमोली, सीओ जेपी जुयाल, कोतवाल प्रवीण सिंह कोश्यारी आदि मौजूद थे।
कमिश्नर ने यह दिए खास निर्देश
- पूर्ति विभाग मेला क्षेत्र में एलपीजी सिलिंडर व सरकारी रसद अभी से स्टोर करा लें।
- शिवभक्तों के लिए श्यामपुर में लगाया जाए मेडिकल कैंप।
- राजमार्ग से सटे राजाजी टाइगर रिजर्व क्षेत्र में श्रद्धालुओं की सुरक्षा के करें मुकम्मल इंतजाम।
- वन क्षेत्र से गुजरने वाले यात्रा मार्गों पर पथप्रकाश के लिए सोलर लाइट लगाएं।
- पार्किंग क्षेत्रों में वाटर टैंकर और यात्रा मार्गों पर स्टैंड पोस्ट को रखा जाए सुचारु।
- राजाजी पार्क क्षेत्र में कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए लगाए जाएं चेतावनी बोर्ड।
- शिवभक्तों के लिए नगर निकाय करे अस्थायी शौचालय की व्यवस्था।
- होटल और वाहनों में अनिवार्य रूप से चस्पा की जाए रेट लिस्ट।
- लोकल सवारियों को ढोने के लिए 10-10 ऑटो व थ्री व्हीलर को रखा जाए रिजर्व।
- ऋषिकेश व अन्य क्षेत्रों में बने कंट्रोल रूम और उसमें विभागीय अधिकारियों व कर्मचारियों की टीम रहे तैनात।
- समूचे मेला क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था को रखा जाए चाक-चौबंद।
- गंगाघाटों पर की जाएगी जल पुलिस जवानों की पर्याप्त तैनाती।
- सभी क्षेत्रों में अतिरिक्त एंबुुलेंस और चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई जाए।
- सुरक्षा और यातयात व्यवस्था को रखा जाए दुरुस्त।
- भविष्य में कांवड़ यात्रा की बैठक छह माह पहले ही कराकर संबंधित विभाग बजट में यात्रा व्यवस्थाओं के लिए धनराशि पहले ही आरक्षित रखें।