फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बीएससी प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन 300 प्रवेश

बीएससी प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन 300 प्रवेश

Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
बीएससी प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन 300 प्रवेश
श्रीनगर। गढ़वाल विवि के बिड़ला परिसर में बीएससी प्रथम सेमेस्टर में पहले दिन 300 छात्रों ने प्रवेश लिया। बीएससी प्रथम सेमेस्टर के लिए जारी पहली मेरिट सूची में 610 छात्र शामिल हैं। मेरिट सूची रसायन विज्ञान की 610 सीटों के आधार पर बनाई गई है।
विज्ञापन

मंगलवार को बीएससी प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए काउंसिलिंग शुरू की गई। प्रवेश कमेटी संयोजक डा. वाईपी रैवानी ने बताया कि पहले दिन 300 छात्रों ने प्रवेश लिया, जिसमें बायोग्रुप के 180 व मैथ्स ग्रुप के 120 छात्र शामिल हैं। आरक्षित वर्ग की सीटों पर बायोग्रुप में 145 व मैथ्स ग्रुप में 41 छात्रों ने प्रवेश लिए। रसायन विज्ञान की 610 सीटों के सापेक्ष पहले दिन 210 छात्रों ने प्रवेश लिया है। पहली मैरिट सूची में बायोग्रुप के लिए 77 तथा मैथ्स ग्रुप के लिए 81.6 प्रतिशत अंक निर्धारित किए गए हैं। डा. रैवानी ने बताया कि बुधवार को दूसरी मैरिट सूची जारी कर दी जाएगी। काउंसिलिंग प्रक्रिया में डा. जेपी मेहता, डा. आरएम पैन्यूली, डा. ममता आर्य, डा. सुब्रा काला, डा. निशा सिंह, डा. धनजंय, डा. अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed