{"_id":"5b575c954f1c1b46748b6c96","slug":"153245198518-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नवनियुक्त जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नवनियुक्त जिलाधिकारी ने किया कार्यभार ग्रहण
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। नवनियुक्त जिलाधिकारी स्वाती एस भदौरिया ने मंगलवार को कार्यभार ग्रहण किया। स्वाती एस भदौरिया वर्ष 2012 बैच की आईएएस हैं। इससे पहले वे मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार, एडीएम पद पर देहरादून व मसूरी में तैनात रहीं। मंगलवार को उन्होंने कोषागार का निरीक्षण करने के साथ ही कलक्ट्रेट के विभिन्न पटलों का निरीक्षण भी किया। सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम मोहन सिंह, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा आदि अधिकारियों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया। इसके बाद शाम पांच बजे डीएम ने बदरीनाथ धाम में मत्था टेका। उन्होंने धाम में निर्माणाधीन सीवरेज लाइन का निरीक्षण भी किया और नगर पंचायत, मंदिर समिति के अधिकारियों से तीर्थयात्रा की जानकारी भी ली। उन्होंने धाम में स्वच्छता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश अधिकारियों को दिए।