फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   निर्माण कार्य शुरु करने से पहले रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करें अधिकारी

निर्माण कार्य शुरु करने से पहले रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करें अधिकारी

Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
निर्माण कार्य शुरु करने से पहले रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था करें अधिकारी

विज्ञापन
गोपेश्वर/रुद्रप्रयाग। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मंगलवार को वीडियो कांफ्रेंस कर थराली और रुद्रप्रयाग विधानसभा के विकास कार्यों की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि इन क्षेत्रों के लिए की गई घोषणाओं को धरातल पर उतारने के लिए अधिकारी तत्परता दिखाएं। निर्माण कार्यों में समय और गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखें। सीएम ने अधिकारियों को कोई भी निर्माण कार्य शुरू करने से पहले रैन वाटर हार्वेस्टिंग की व्यवस्था अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए।
13 जुलाई को चमोली जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र बदरीनाथ, कर्णप्रयाग और थराली की समीक्षा (वीडियो कांफ्रेंसिंग) तकनीकी खराबी के कारण नहीं हो पाई थी। सीएम ने मंगलवार को सुबह ग्यारह बजे से थराली विधानसभा की समीक्षा की। सीएम ने कहा कि अधिकारी प्रस्तावित कार्यों को गंभीरता से लेते हुए समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें। उन्होंने डीएम स्वाति एस भदौरिया को नंदप्रयाग-घाट मोटर मार्ग के सुधारीकरण व चौड़ीकरण के लिए एक सप्ताह में कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सीएम ने नंदा देवी मंदिर कुरुड़ तक रास्ता सुधारीकरण, लाटू देवता मंदिर का सुंदरीकरण जल्द करवाने, सवाड़ गांव में सैनिक स्मृति निर्माण के लिए भूमि चिह्नित कर केंद्र का निर्माण करने, बुस्ताक तोक में पिंडर नदी पर बाढ़ सुरक्षा कार्य करवाने, जीआईसी बूरा, ल्वाणी, वाण और हंसाकोटी में अतिरिक्त कक्षा-कक्ष निर्माण कार्य में तेजी लाने, नारायणबगड़ व घाट डिग्री कॉलेज के मुख्य भवन के लिए भूमि चिह्नित कर भवन निर्माण की कार्रवाई शुरू करवाने के निर्देश डीएम को दिए।
विज्ञापन

सीएम ने सड़कों की स्थिति की जानकारी भी ली। इस पर डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कहा कि जिले में 17 सड़कें बंद पड़ी हैं, जिन्हें खोलने की कार्रवाई चल रही है। इस मौके पर सीडीओ हंसादत्त पांडे, एडीएम मोहन सिंह बर्निया, डीएफओ एनएन पांडेय, सीएमओ डा. तृप्ति बहुगुणा और सीटीओ वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रुद्रप्रयाग में हुई वीडियो कांफ्रेंसिंग में सीएम ने कहा कि विभाग ऐसे कार्यों को प्राथमिकता दें, जिससे जनहितों की वृहद स्तर पर पूर्ति की जा सके। इस दौरान डीएम मंगेश घिल्डियाल ने जिले में हो रहे विकास कार्यों के बारे में सीएम को बताया। डीएम ने बताया कि गंधारी में मिनी आंगनबाड़ी केंद्र के भवन निर्माण के लिए भूमि की रजिस्ट्री हो गई है और राप्रावि टैठी और जखनोली का भवन निर्माण पूरा होने वाला है। रुद्रप्रयाग में आधुनिक शौचालय का निर्माण प्रगति पर है। वहीं, हाईवे पर पर्यटकों की सुविधा के लिए जगह-जगह साइन बोर्ड लगाए जा रहे हैं। विधायक भरत सिंह चौधरी ने बताया कि स्वीकृत मोटर मार्गों की सैद्धांतिक स्वीकृति मिलना शेष है। वीडियो कांफ्रेंसिंग के दौरान सीडीओ, डीएफओ, सीएमओ सहित विभागीय अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed