{"_id":"5b575aa34f1c1bbd298b5c5a","slug":"15324514871616-06-17-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, पिंडर में बही स्कूटी 16-06-17","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुरक्षा इंतजामों की खुली पोल, पिंडर में बही स्कूटी 16-06-17
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:28 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। मुख्य बाजार को सुभाषनगर से जोड़ने वाली एप्रोच सड़क पर नगर पालिका सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध नहीं कर पाई है। सीधे पिंडर नदी के ऊपर बनी इस सड़क से मंगलवार को एक स्कूटी सवार विमल सिंह अनियंत्रित होकर उफनती पिंडर नदी में जा गिरा। हालांकि स्कूटी सवार तैर कर बच गया, लेकिन स्कूूटी पिंडर के तेज बहाव में बह गई।
सुभाषनगर निवासी जसवीर सिंह और विमल स्कूटी से सुभाषनगर जा रहे थे। इसी दौरान सुभाषनगर में पार्किंग करते समय स्कूटी अनियंत्रित होकर पिंडर नदी में गिर गई और विमल पिंडर नदी में जा गिरा, जबकि जसवीर सड़क पर छिटक गया। विमल तैरकर नदी से निकल आया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष चित्रगुप्त और निर्भीक यूनिट के जवानों ने घटना का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों ने नगर पालिका के सुरक्षा इंतजामों पर नाराजगी जताई। अनुज डिमरी, शिव प्रसाद खंडूड़ी आदि का कहना है कि नगर के मुख्य बाजार में बहुमंजिला पार्किंग से सुभाषनगर तक पालिका की ओर से पिंडर नदी के समानांतर एप्रोच सड़क का निर्माण किया गया है, लेकिन यहां सुरक्षा के नाम पर केवल आधी अधूरी जालियां लगाई गई हैं। यहां स्कूली बच्चों का आवागमन सहित चौपहिया वाहनों का भी आवागमन है। दूसरी ओर पालिका के अधिशासी अधिकारी आरएस राणा ने कहा कि आधे-अधूरे सुरक्षा कार्यों की जांच की जाएगी। निर्माण कार्य पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।