{"_id":"5b575aa24f1c1b52748b6a3e","slug":"153245148519-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नारायणबगड़ और गैरसैंण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए साधन सहकारी समितियों के चुनाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नारायणबगड़ और गैरसैंण में शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुए साधन सहकारी समितियों के चुनाव
Updated Tue, 24 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
नारायणबगड़/गैैरसैंण। नारायणबगड़ और गैरसैंण ब्लाकों में बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समितियों के चुनाव मंगलवार को संपन्न हो गए। नारायणबगड़ साधन सहकारी समिति में शारदा देवी अध्यक्ष, मुकेश भंडारी उपाध्यक्ष और जिला सहकारी बैंक के लिए आलम सिंह नेगी, देवेंद्र कनेरी, यशवंत सिंह, डीसीडीएफ के लिए मनवर सिंह, मनोरमा देवी और भेषज में मोहित और वीर सिंह को मनोनीत किया गया।
भगोती समिति में अध्यक्ष योगंबर सिंह भंडारी, उपाध्यक्ष किशोर चंद्र मनोड़ी सहित बैंक, भेषज और डीसीडीएफ के लिए 10 डेलीगेट चुने गए। हरमनी समिति में कुंदन सिंह बिष्ट अध्यक्ष और रुद्र सिंह बिष्ट उपाध्यक्ष तथा बैंक, डीसीडीएफ भेषज के लिए 10 सदस्य मनोनीत हुए। असेड-सिमली समिति में जयवीर सिंह बुटोला अध्यक्ष, तारेंद्र सिंह उपाध्यक्ष मनोनीत हुए और बैंक, डीसीडीएफ और भेषज के लिए 7 सदस्य चुने गए। गैरसैंण ब्लॉक की साधन सहकारी समितियों के चुनावों में गैरसैंण समिति के सोबन सिंह अध्यक्ष और पुष्पा देवी उपाध्यक्ष, दाड़िमडाली में त्रिलोक सिंह अध्यक्ष और रामदत्त उपाध्यक्ष, मेहलचौरीं में केदार सिंह अध्यक्ष और कुंदन सिंह उपाध्यक्ष, माईथान में भवान सिंह अध्यक्ष और मदन सिंह उपाध्यक्ष, रोहिड़ा में भगत सिंह अध्यक्ष और बलवंत सिंह उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए।
नलधूरा में नहीं हो पाया समिति का चुनाव
देवाल। निर्वाचन कर्मियों की आधी-अधूरी तैयारियों के चलते नलधूरा बहुउद्देश्यीय साधन सहकारी समिति में चुनाव नहीं हो पाए। निर्वाचन अधिकारी विनोद परिहार ने बताया कि नलधूरा सहकारी समिति के निर्वाचन में उनके पास 6 प्रत्याशियों के ही मतपत्र थे लेकिन चमोली जिला सहकारी बैंक डेलीगेट के लिए 12 सदस्यों के नामांकन किए थे। यहां शाम चार बजे देवाल से मतपत्र मंगाए गए। मतपत्रों में देरी की वजह से लोगों ने हंगामा कर दिया, जिसके चलते निर्वाचन प्रक्रिया निरस्त करनी पड़ी।