फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   लामबगड़ में दलदल में तब्दील हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat

लामबगड़ में दलदल में तब्दील हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat

Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
लामबगड़ में दलदल में तब्दील हुआ बदरीनाथ हाईवे-compat

विज्ञापन
जोशीमठ। रुक-रुककर लगातार हो रही बारिश से बदरीनाथ हाईवे लामबगड़ भूस्खलन क्षेत्र में दलदल में तब्दील हो गया है। यहां चट्टान से छिटक रहे मलबे में यात्रा वाहन रपट रहे हैं। सोमवार को हाईवे पर करीब चार घंटे तक यात्रा वाहनों की आवाजाही ठप रही।
सुबह पांच बजे जैसे ही बदरीनाथ धाम के लिए यात्रा वाहनों की आवाजाही शुरू हुई तो लामबगड़ में वाहन दलदल में फंसने लगे। यहां चट्टान से पत्थरों के गिरने का भय भी बना हुआ है, जिसे देखते हुए प्रशासन ने दोनों ओर से यात्रा वाहनों की आवाजाही रोक दी। मेकाफेरी कंपनी की ओर से दलदली भाग में पत्थर और मिट्टी बिछाई गई। सुबह नौ बजे हाईवे को वाहनों की आवाजाही के लिए सुचारु किया गया। इसके बाद पांडुकेश्वर में रोके गए करीब 720 तीर्थयात्रियों को बदरीनाथ धाम के लिए रवाना किया गया, जबकि लामबगड़ बाजार में रोके गए 453 तीर्थयात्रियों को उनके गंतव्य को भेजा गया।
विज्ञापन

जोशीमठ के उपजिलाधिकारी योगेंद्र सिंह का कहना है कि बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ में सुरक्षा को देखते हुए रोक-रोक कर यात्रा वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed