{"_id":"5b56084c4f1c1b3c748b6a9e","slug":"153236487120compat-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूधंसाव की जद में कुलिंग, सात परिवारों ने छोड़ा घर-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भूधंसाव की जद में कुलिंग, सात परिवारों ने छोड़ा घर-compat
Updated Mon, 23 Jul 2018 10:24 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। विकासखंड का कुलिंग गांव भू-धंसाव की जद में आ गया है। यहां लगातार हो रहे भू-धंसाव के चलते रविवार रात को सात परिवारों ने घर छोड़ दिए हैं। प्रभावितों ने गांव के जूनियर स्कूल में शरण ली है। सोमवार को सूचना पर तहसील प्रशासन ने गांव पहुंचकर प्रभावितों को टेंट वितरित किए।
ग्राम प्रधान भुवन बिष्ट ने बताया कि रविवार रात्रि को गांव के मदन सिंह, प्रेम सिंह, बलवंत सिंह, भवान सिंह, शांति देवी, धन सिंह और हीरा सिंह आदि के मकानों में दरारें आ गई। रात में ही सभी संबधित परिवारों को गांव के जूनियर हाईस्कूल के तीन कमरों में शिफ्ट कर दिया गया। प्रधान बिष्ट ने बताया कि गांव के नीचे लगातार भूस्खलन हो रहा है, जिससे गांव को खतरा बना है। सूचना पर गांव पंहुचे तहसीलदार माणिक लाल भेंतवाल ने बताया कि सात मकानों में दरारें हैं, जिन्हें टेंट वितरित किए गए हैं। गदेरे में वैकल्पिक पुल का निर्माण किया जा रहा है, पुल बनने पर गांव में खाद्य सामग्री भिजवाई जाएगी। ब्यूरो