फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   साफ्टवेयर बदलाव से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ी

साफ्टवेयर बदलाव से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ी

Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
Updated Fri, 20 Jul 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
साफ्टवेयर बदलाव से उपभोक्ताओं की दुश्वारियां बढ़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
विज्ञापन

मुख्य डाकघर में साफ्टवेयर में बदलाव का खामियाजा स्थानीय उपभोक्ताओं को भुगतना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि डाक विभाग ने साफ्टवेयर सिस्टम के दुरुस्त होने के लिए उन्हें पांच दिन का समय दिया था, बावजूद इसके 19 दिन बाद भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिल पा रही है, जिससे लोगों को धन आहरण व भुगतान में दिक्कतें पेश आ रही हैं। ऋषिकेश मुख्य डाकघर में जर्मन कंपनी के साफ्टवेयर सिस्टम लिया है, जिसका सर्बर काफी धीमा कार्य कर रहा है।

उपभोक्ताओं ने बताया कि डाक विभाग द्वारा बीती पांच जुलाई को सिस्टम में बदलाव के लिए पांच दिन में व्यवस्था दुरुस्त होने की बात कही थी, मगर एक पखवाड़े से अधिक समय बीतने के बाद भी नए सिस्टम ने ठीक से कार्य करना शुरू नहीं किया है। उधर मुख्य डाकघर के पोस्टमास्टर गोविंद सिंह भंडारी ने बताया कि नई कंपनी के साफ्टवेयर बदलाव से सर्बर डाउन है, मगर लोगों के कार्य हो रहे हैं। शुरुआत में सर्बर डाउन होने के कारण सिग्नल वीक हो गए थे जिससे थोड़ी बहुत दिक्कत आ रही थी, कुछ दिनों बाद स्थिति सामान्य हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed