{"_id":"5b50c9b94f1c1b35748b5ccb","slug":"153202117412-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी
Updated Thu, 19 Jul 2018 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। गढ़वाल विवि में शिक्षा सत्र 2018-19 के बीए प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश के लिए मेरिट सूची जारी कर दी गई है। काउंसिलिंग 23 जुलाई से शुरू होनी है।
गढ़वाल विवि प्रशासन ने बीए प्रथम सेमेस्टर के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रवेश के लिए तीन मेरिट सूचियां जारी कर दी गई हैं। प्रवेश कमेटी संयोजक प्रो. वाईएस फर्स्वाण ने बताया कि पहली मेरिट सूची में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 60 प्रतिशत, एससी 55 प्रतिशत, एसटी 45 प्रतिशत तथा ओबीसी के लिए 47 निर्धारित की गई है। प्रथम सूची के छात्रों के लिए काउंसिलिंग 23 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित की जाएगी। दूसरी सूची में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 50 प्रतिशत व एससी वर्ग के छात्रों के लिए 35.40 प्रतिशत निर्धारित की गई है। इन छात्रों के लिए 26 जुलाई से 28 जुलाई तक काउसिंलिंग आयोजित की जाएगी। अंतिम सूची में सामान्य वर्ग के छात्रों के लिए 40 प्रतिशत निर्धारित किए गए है। इन छात्रों के लिए 30 जुलाई से 31 जुलाई तक काउंसिलिंग आयोजित की जाएगी। काउंसिलिंग में छात्रों को अपने समस्त शैक्षणिक व अन्य प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ उपस्थित होना होगा।