{"_id":"5b4f749e4f1c1b3d748b5b60","slug":"15319338501435-compat-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूषित पानी से जोशीमठ में आश्रम पद्घति के विद्यालय में 35 छात्र बीमार-compat","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दूषित पानी से जोशीमठ में आश्रम पद्घति के विद्यालय में 35 छात्र बीमार-compat
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोशीमठ। जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जोशीमठ में संचालित आश्रम पद्घति के विद्यालय में 35 छात्र स्केबीज (चर्म रोग) की बीमारी से ग्रस्त हैं। बुधवार को ये छात्र नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ पहुंचे थे। स्वास्थ्य परीक्षण करने वाले बाल रोग विशेषज्ञ का कहना है कि दूषित पानी के इस्तेमाल से छात्र चर्म रोग की चपेट में आए हैं।
जिला समाज कल्याण विभाग की ओर से जोशीमठ नगर में अनुसूचित जनजाति के छात्रों के लिये आश्रम पद्घति विद्यालय का संचालन किया जा रहा है। विद्यालय में 86 छात्र अध्ययनरत हैं। बुधवार को सीएचसी जोशीमठ में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की ओर से चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया था। इस दौरान आश्रम पद्घति के विद्यालय के छात्र भी नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के लिए चिकित्सालय में पहुंचे थे।
बाल रोग विशेषज्ञ डा. सी रामानंद ने बताया कि विद्यालय के 35 छात्र दूषित पानी से शरीर की स्किन पर फैलने वाली स्केबीज की बीमारी से पीड़ित हैं। उनके मुताबिक स्केबीज एक चर्म रोग है, इससे मरीज के पूरे शरीर में दाने निकल आते हैं। पूरे शरीर में खुजली होने से मरीज चिड़चिड़ा हो जाता है और इससे बुखार आने की भी आशंका रहती है। यह रोग संक्रामक है और दूषित पानी के इस्तेमाल व संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में रहने से फैलता है। इधर, जिला समाज कल्याण अधिकारी सुरेंद्र कुमार का कहना है कि विद्यालय में स्वच्छ पानी की आपूर्ति के लिए पत्राचार किया जा रहा है। विद्यालय में व्यवस्थाएं सुधार ली जाएंगी।