{"_id":"5b4f728e4f1c1b51748b5b6e","slug":"153193332310-karnpryag-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गदेरे के उफान में बहा ग्रामीण, अस्थायी पुलिया बनाने का कर रहे थे प्रयास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गदेरे के उफान में बहा ग्रामीण, अस्थायी पुलिया बनाने का कर रहे थे प्रयास
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:40 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थराली। रतगांव को ढाडरबगड़ के जोड़ने के लिए अस्थायी पुल बनाते वक्त एक ग्रामीण किचगाड़ गदेरे के उफान में बह गया। सूचना पर पहुंची पुलिस, एसडीआरएफ और प्रशासन की टीम ने रेस्क्यू शुरू कर दिया है।
बुधवार को रतगांव और बुरसोल के ग्रामीण लकड़ी का अस्थायी पुल बना रहे थे। इसी दौरान रतगांव निवासी सुजान सिंह पुत्र नैन सिंह का पैर फिसल गया और वह किचगाड़ गदेरे में बह गया। बुरसोल के प्रधान रणजीत सिंह ने इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दी, जिस पर पहले पुलिस की टीम थानाध्यक्ष सुभाष चंद्र जखमोला के नेतृत्व में पुलिस और आपदा प्रबंधन की टीम घटना स्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष ने बताया कि गदेरे का बहाव तेज होने से व्यक्ति का पता नहीं चल पा रहा है।
आपदा प्रबंधन टीम के मुख्य प्रशिक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि उपजिलाधिकारी थराली ने 16 जुलाई को ग्रामीणों को बताया था कि वे नदी में न जाएं और न ही अपने प्रयास से नदी पर कोई पुल बनाएं बावजूद ग्रामीणों ने गदेरे में पुल बनाने का प्रयास किया। उपजिलाधिकारी रोहित मीणा के साथ तहसील प्रशासन की टीम भी मौके पर पहुंच कर घटना का जायजा लिया।