{"_id":"5b4f71a84f1c1b466d8b580e","slug":"153193309313-shrinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रीकोट में बाधित रही विद्युत आपूर्ति, गर्मी से बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रीकोट में बाधित रही विद्युत आपूर्ति, गर्मी से बेहाल
Updated Wed, 18 Jul 2018 10:32 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
श्रीनगर। श्रीकोट में बुधवार को करीब 10 घंटे बिजली गुल रही। लंबे समय तक बाधित रही विद्युत आपूर्ति से लोगों को मुश्किल उठानी पड़ी। विद्युत विभाग के अधिकारियों का कहना है कि एनएच की नई लाइन बिछने का कार्य चल रहा है, जिस वजह से विद्युत आपूर्ति बाधित रही।
ऑलवेदर रोड निर्माण के तहत बिछी नई विद्युत लाइन में कार्य चलने से बुधवार को श्रीकोट के अधिकांश हिस्से में दिन भर विद्युत आपूर्ति ठप रही। स्थानीय निवासी जगदीश भट्ट ने कहा कि सुबह 9 बजे विद्युत आपूर्ति ठप कर दी गई थी और शाम 7 सात बजे बहाल की गई। भट्ट ने बताया कि विद्युत विभाग की ओर से इस संबंध में पूर्व में भी सूचित नहीं किया गया था। लोगों ने कहा कि यदि फिर नई लाइन बिछाने के नाम पर विद्युत आपूर्ति ठप की गई तो विरोध किया जाएगा। वहीं विद्युत वितरण खंड के एसडीओ मनोज अग्रवाल ने कहा कि एनएच की विद्युत लाइन पर कार्य चलने के कारण विद्युत आपूर्ति बाधित हुई थी।