फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बगड़ीगाड़ के उफान में बहे नारायण और शिव मंदिर-compat

बगड़ीगाड़ के उफान में बहे नारायण और शिव मंदिर-compat

Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 11:04 PM IST
विज्ञापन
बगड़ीगाड़ के उफान में बहे नारायण और शिव मंदिर-compat

विज्ञापन
देवाल। मूसलाधार बारिश से हरनी के बगड़ीगाड़ का शिव और नारायण मंदिर पानी में समा गए। यहां बना रेन सेल्टर, धर्मशाला भी बाढ़ की भेंट चढ़ गई। जबकि लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर दो मोटर पुल बह गए। दीदना में एक आवासीय मकान पहाड़ी से हुए भूस्खलन के चलते मलबे में दब गया।

रविवार रात्रि को करीब छह घंटे की मूसलाधार बारिश ने ब्लाक में जनजीवन अस्त व्यस्त कर दिया। बगड़ीगाड़ में अचानक आई बाढ़ से गाड़ के किनारे बने शिव मंदिर और नारायण मंदिर बह गए। लोहाजंग के इंद्र सिंह राणा, भुवन बिष्ट ने बताया कि भारी बारिश से लोहाजंग-वाण मोटर मार्ग पर कुलिंग के पास बने दो मोटर पुल बह गए, साथ ही कई जगह मोटर मार्ग बंद हो गए। पुल बहने और कई जगह सड़क टूटने से यहां 15 से अधिक छोटे बड़े वाहन फंस गए। दीदना में जयवीर सिंह का मकान मलबे में दब गया। हालांकि जयवीर सिंह और उनके परिजन पहले ही घर छोड़ कर सुरक्षित स्थान पर जा चुके थे, लेकिन घर में उनका जरूरी सामान मलबे में दब गया। कुलिंग में 4 पैदल पुल और सैकड़ों नाली भूमि भी बारिश की भेंट चढ़ गई। बांक में दो आरसीसी पैदल पुलिया बह गईं, जबकि ल्वाणी गांव में एक पैदल पुलिया बारिश की भेंट चढ़ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed