फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   बसंत बिहार में पांच वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त आवासीय भवन बना लोगों के लिये सिरदर्द

बसंत बिहार में पांच वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त आवासीय भवन बना लोगों के लिये सिरदर्द

Mon, 16 Jul 2018 08:44 PM IST
Updated Mon, 16 Jul 2018 08:44 PM IST
विज्ञापन
बसंत बिहार में पांच वर्ष पूर्व क्षतिग्रस्त आवासीय भवन बना लोगों के लिये सिरदर्द
फोटो
विज्ञापन


क्षतिग्रस्त भवन बना असामाजिक तत्वों का अड्डा
गोपेश्वर। बसंत विहार मोहल्ले के पैदल मार्ग पर एक क्षतिग्रस्त भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। यहां लोग दिन भी शराब और चरस पीते हैं। ऐसे में पैदल रास्ते से आवाजाही करने वाली महिलाओं और बच्चों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोगों ने प्रशासन से भवन को ध्वस्त करने की मांग उठाई।

नगर पालिका पार्षद ऊषा फरस्वाण, विजया देवी और ओम प्रकाश तिवारी का कहना है कि वर्ष 2013 की आपदा में भूस्खलन से ये मकान क्षतिग्रस्त हो गया था। मुआवजा न मिल पाने के कारण भवन स्वामी भी भवन को छोड़ गए थे। अब यह भवन असामाजिक तत्वों का अड्डा बना हुआ है। यहां अक्सर लोग शराब और चरस पीते देखे जा रहे हैं। जिलाधिकारी आशीष जोशी ने कहा कि मामले को दिखवाया जाएगा। नियमानुसार भवन ध्वस्तीकरण या अन्य कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed