{"_id":"5b490c0e4f1c1b35748b4790","slug":"15315138678-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संत गोपाल का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संत गोपाल का आमरण अनशन पांचवें दिन भी जारी
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:01 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो समाचार
------------
संत गोपाल का अनशन पांचवें दिन जारी
ऋषिकेश । संत गोपाल दास का आमरण अनशन शुक्रवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। शुक्रवार को त्रिवेणीघाट गंगा तट पर आमरण अनशनरत संत गोपाल दास ने कहा कि वह बीते सोमवार से अनशन पर बैठे हैं। उनका आंदोलन सुनियोजित विकास, रामराज्य की स्थापना, देवभूमि की गौचर भूमि संतों को दिए जाने के विरोध में है। उन्होंने बताया कि इससे पूर्व वह 24 जून को बदरीनाथ में अनशन पर बैठे थे, मगर वहां के थाना प्रभारी ने 25 जून को उन्हें हिरासत में लेकर जोशीमठ हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया। वहां से उन्हें एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। बताया कि इसके बाद उन्होंने त्रिवेणीघाट पर अनशन शुरू किया है। इस दौरान आचार्य मानव, आचार्य आनंद, आचार्य संदीप ने उन्हें समर्थन देने की घोषणा की है।