{"_id":"5b490c014f1c1b42748b4727","slug":"15315138542-rishikesh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीर्थनगरी के कुश्ती पहलवान लाभांशु शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीर्थनगरी के कुश्ती पहलवान लाभांशु शर्मा ने जीता स्वर्ण पदक
Updated Sat, 14 Jul 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश।
पांचवीं नेशनल स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स- 2018 के कुश्ती प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के युवा पहलवान लाभांशु शर्मा ने स्वर्ण पदक जीता। पंजाब के लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी फगवाड़ा जालंधर में 12 जुलाई से 14 जुलाई 2018 के बीच आयोजित 5वीं नेशनल स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स 2018 के कुश्ती प्रतियोगिता में तीर्थनगरी के युवा पहलवान लाभांशु शर्मा ने 125 किलोग्राम भार वर्ग के फाइनल मुकाबले में आंध्र प्रदेश के केएल श्रीराम को 9-3 से पराजित कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
स्टूडेंट ओलंपिक गेम्स के कुश्ती प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में लाभांशु ने कर्नाटक के पहलवान को हराया, दूसरे मुकाबले में राजस्थान तीसरे एवं सेमीफाइनल मुकाबले में पंजाब के पहलवान को हराकर फाइनल में अपनी जगह बनाई। लाभांशु ने बताया कि कुश्ती प्रतियोगिता में पहला, दूसरा एवं तीसरा स्थान पाने वाले पहलवानों को नवंबर में बैंकॉक में आयोजित होने जा रही इंटरनेशनल कुश्ती प्रतियोगिता के लिए चयनित किया गया है। लाभांशु को जीत की बधाई देते हुए गढ़वाल महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजे नेगी ने कहा कि एक बार फिर से स्वर्ण पदक जीत लाभांशु ने ऋषिकेश व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
बताया कि नेशनल लेवल पर लाभांशु द्वारा जीता गया यह आठवां स्वर्ण पदक है। इससे पहले राज्य स्तर पर 15 स्वर्ण पदक एवं इंटरनेशनल लेवल पर 2 स्वर्ण पदक के साथ ही जर्जिया में 10 टन भार का ट्रक खींच कर वह यूनिक वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा चुके हैं। युवा पहलवान लाभांशु ने कहा कि यदि राज्य सरकार उनको कुश्ती के लिए मेट उपलब्ध कराए तो वह ऋषिकेश के युवाओं को कुश्ती का प्रशिक्षण देकर प्रतियोगिता के लिए तैयार कर सकते हैं। युवाओं को नशे से दूर रखकर खेल के क्षेत्र में उनकी रुचि बढ़ाई जा सकती है। इस मौके पर लाभांशु के पिता सुरेश पहलवान, जय कुमार तिवारी, उत्तम असवाल, कमल सिंह राणा ने लाभांशु की जीत पर हर्ष व्यक्त किया।