{"_id":"5b44e7a04f1c1bb9248b5b61","slug":"153124239817-gopeshwar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त, मीलों पैदल चल रहे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारी बारिश से सड़क क्षतिग्रस्त, मीलों पैदल चल रहे ग्रामीण
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
गोपेश्वर। भारी बारिश के कारण थराली-किमनी मोटर मार्ग कई जगहों पर क्षतिग्रस्त हो गया है। यहां वाहन धंस रहे हैं और पैदल आवाजाही भी नहंी हो पा रही है। ऐसे में चौंडा, काखड़ा, गुग्वा, किमनी, देवल, श्यामनगर और सिमलसैंण गांव के ग्रामीणों को लंबी पैदल दूरी नापनी पड़ रही है। ग्रामीणों ने डीएम से शीघ्र सड़क पर यातायात शुरू करवाने की मांग उठाई।
पांच जुलाई को क्षेत्र में हुई मूसलाधार बारिश से थराली-किमनी मोटर मार्ग एक से तीन किमी तक जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया था। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन सिंह चतुरा, योगंबर सिंह, भरत, सुरेंद्र सिंह, दयाल सिंह, दिनेश रावत, संजीव बुटोला और सविता का कहना है कि पीएमजीएसवाई कर्णप्रयाग के अधिकारियों को भी इस संबंध में सूचित कर दिया गया है, लेकिन मार्ग पर अभी तक वाहनों की आवाजाही शुरू नहीं हो पाई है। उन्होंने कहा कि इसी मार्ग से होते छात्र-छात्राएं भी पढ़ने के लिए थराली बाजार जाते हैं। ग्रामीण भी अपने रोजमर्रा के कार्यों के लिए इसी मार्ग से आवाजाही करते हैं। वहीं डीमए आशीष जोशी ने कहा कि पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को शीघ्र सड़क को खोलने के निर्देश दे दिए गए हैं। जल्द ही सड़क पर वाहनों की आवाजाही शुरू करा दी जाएगी।