फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

Tue, 10 Jul 2018 10:36 PM IST
Updated Tue, 10 Jul 2018 10:36 PM IST
विज्ञापन
जनप्रतिनिधियों ने पौधरोपण कर दिया जल संरक्षण का संदेश

विज्ञापन
पीपलकोटी। गंगा पौधरोपण अभियान के तहत बदरीनाथ वन प्रभाग की ओर से क्षेत्रपाल वन पंचायत की भूमियाल तोक में वृहद पौधरोपण किया गया। यहां एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में विभिन्न प्रजाति के एक हजार पौधों का रोपण किया जाएगा।
ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण, जिला पंचायत सदस्य बाटुला वार्ड देवेंद्र सिंह नेगी, बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद और संगठन के कोषाध्यक्ष बिहारी लाल बंडवाल ने पौधरोपण कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस दौरान आयोजित पर्यावरण गोष्ठी में ब्लॉक प्रमुख प्रमिला सजवाण ने कहा कि सामूहिक पहल से ही पर्यावरण को संरक्षित किया जा सकता है। बदरीनाथ वन प्रभाग के उप वन संरक्षक एनएन पांडेय ने कहा कि नमामि गंगे परियोजना के तहत 168 करोड़ के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे गए थे, जिसमें से 61.72 करोड़ के प्रस्ताव स्वीकृत किए गए हैं। परियोजना का उद्देश्य जल संरक्षण और संवर्द्धन करना है।
विज्ञापन



बैरासकुंड मंदिर परिसर में किया पौधरोपण
घाट। बैरासकुंड मंदिर समिति और अलकनंदा भूमि संरक्षण वन प्रभाग की ओर से मंदिर परिसर में पौधरोपण किया गया। परिसर में तुलसी, देवदार, पीपल, रुद्राक्ष, पदम, बेल, कनेर, टिमरु, तेजपात, आंवला, मोरपंखी, गुड़हल, रात की रानी और चमेली के पौधे लगाए गए। इस मौके पर पूर्व विधायक कुंवर सिंह नेगी, गोविंद सिंह रावत, कैप्टन राजेंद्र रावत, शांति राणा, कुंदन सिंह और केएस राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed